Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

#Bhojiwood: Trailer Out : भोजपुरी फिल्‍म ‘लंदन वाली दुल्हनिया’ में चल रहा अमरीश सिंह का जलवा

एम एस ओम दीप सिने वीजन प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘लंदन वाली दुल्हनिया’ का ट्रेलर आउट कर दिया गया है। इस फिल्‍म में अमरीश सिंह और श्‍वेता मिश्रा मुख्‍य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्‍म की कहानी एक गांव के ऐसे लड़के की है, जिसे अपने सपने की राजकुमारी से बहुत प्‍यार है। उस लड़के के ख्‍वाब में लंदन की लड़की से प्‍यार हो जाता है। फिर संयोगवश गांव में लंदन की एक लड़की आती है। ये बात उस लड़के को पता चलती है, फिर शुरू होता है उस लड़की को पाने की कोशिश। और आगे क्‍या होता है। इसके लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी। मगर ट्रेलर देखकर ये स्‍पष्ट हो रहा है कि फिल्‍म में अमरीश सिंह का जलवा खूब चल रहा है।

म्‍यूजिक चैनल वेब के यूट्यूब चैनल से रिलीज फिल्‍म ‘लंदन वाली दुल्हनिया’ में अमरीश और श्‍वेता की केमेस्‍ट्री भी शानदार है। फिल्‍म की कहानी को लेकर दोनों बेहद खुश हैं। उन्‍हें उम्‍मीद है कि फिल्‍म दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी। अमरीश सिंह ने कहा कि फिल्‍म ‘लंदन वाली दुल्हनिया’ में प्‍यार, रोमांस और एक्‍शन भरपूर है। यह‍ एक मसाला फिल्‍म है, लेकिन वो अभी एक दायरे में। इसलिए मैं सबों से अपील करूंगा कि आप सभी अपने दोस्‍तों के साथ एक बार फिल्‍म को जरूर देखें।

आपको बता दें कि फिल्‍म ‘लंदन वाली दुल्हनिया’ के प्रोड्यूसर अंबरीश कुमार आर सिंह हैं और डायरेक्‍टर गुड्डू जाफरी हैं। फिल्‍म में अमरीश सिंह और श्‍वेता मिश्रा के साथ सुशील सिंह, अयाज खान, विष्‍णु शंकर बेलु, शिखा पांडेय, रितेश तिवारी, विजय सहनी, रत्‍नाकर पाठक और अंबरीश सिंह हैं। कहानी विजय सहनी और मेहराज की है और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह और संतोष सर्वदर्शी हैं। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मुन्‍ना दुबे हैं। लिरिक्‍स प्‍यारे लाल कवि, आजाद सिंह और मुन्‍ना दुबे का है।