Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

# Bhojiwood: देसीस्टार समर सिंह का नया होली गाना “नननननारी नननननारा” रिलीज होते ही हुआ मोस्ट पॉपुलर

भोजपूरी के देसीस्टार समर सिंह का नया होली सांग “नननननारी नननननारा” नीलकंठ म्यूजिक कंपनी से रिलीज होते ही यूट्यूब पर तांडव मचा रहा है। समर सिंह का यह वीडियो सांग एक नॉन स्टॉप प्रधानी गीत है। एक ऑर्केस्ट्रा का स्टेज बनाकर इस गाने को भव्य ढंग से फिल्माया गया है, जिसमें समर सिंह का लुक बहुत शानदार लग रहा है। ब्लू कुर्ते और गले मे लाल कपड़ा समर सिंह पर खूब जम रहा है और इस ड्रेस में उनके फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह एक कमाल का गाना है जिसे समर सिंह ने अपने चिरपरिचित अंदाज़ में गाया है।

समर सिंह के इस गाने को आलोक यादव ने लिखा है जबकि इस का संगीत तैयार किया है एडीआर आनंद ने। इसके वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल, बॉबी जैक्सन हैं। लइसके डीओपी संतोष यादव, नवीन हैं। इसके एडीटर पप्पू वर्मा और मैनेजर अफजल शाह हैं। इसकी परिकल्पना पंकज सोनी की है और कोरियोग्राफर संदीप राज हैं।
आज सुबह रिलीज हुए समर सिंह के इस परधानी सांग को उनके फैंस और दर्शक खूब पसन्द कर रहे हैं। इस गाने को सोशल मीडिया पर भी खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।