Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

#Bhojiwood: अरविन्द अकेला कल्लू का गाना लागता इंजेक्शन होली में की मची धूम

भोजपुरी के युवास्टार अरविन्द अकेला कल्लू होली में ऋतु चौहान को इंजेक्शन लगा रहे हैं। अरे। भाई, ऐसा नही है कि कल्लू को वैक्सीन देने की जिम्मेदारी दी गई है बल्कि मामला पूरा फिल्मी है। दरअसल आज ही अरविन्द अकेला कल्लू का नया होली गीत रिलीज हुआ है जिसका नाम है “लागता इंजेक्शन होली में”। इस वीडियो सांग में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ ऋतु चौहान नजर आ रही हैं। इस गाने की धूम मची हुई है।

अरविन्द अकेला कल्लू का यह होली वीडियो सांग वेव म्यूज़िक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और मात्र 3 घन्टे बाद ही इसको लाखों व्यूज मिल गए हैं।
इस गीत को सोनू सुधाकर ने लिखा है जबकि आर्या शर्मा ने इसका संगीत तैयार किया है। इस शानदार वीडियो को डायरेक्ट किया है आर्यन देव ने जबकि इसके एडिटर शुभम बाबू हैं।
वेव म्यूज़िक से आउट हुए इस होली गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसे अरविन्द अकेला कल्लू के फैंस और भोजपुरिया दर्शक खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। इसका वीडियो बहुत भव्य ढंग से फिल्माया गया है। अरविन्द अकेला कल्लू और ऋतु चौहान की केमिस्ट्री कमाल लग रही है।