Home BHOJPURI #Bhojpuri: अजय झा के निर्देशन में प्रेम सिंह का नया धमाका “पिया घुँघटा उठाइहें धीरे धीरे”,  शूटिंग जल्द होगी शुरु

#Bhojpuri: अजय झा के निर्देशन में प्रेम सिंह का नया धमाका “पिया घुँघटा उठाइहें धीरे धीरे”,  शूटिंग जल्द होगी शुरु

by Team MMetro

भोजपुरी के राऊडी हीरो प्रेम सिंह स्टारर पिया घुँघटा उठाइहें धीरे धीरे का निर्देशन जाने माने फ़िल्म निर्देशक अजय झा करने जा रहे हैं। जी हाँ,  प्रेम सिंह स्टारर भोजपुरी फ़िल्म पंगेबाज तथा चाँद जईसन दुल्हिन हमार की अपार सफलता के बाद अब एक बार फिर मनोरंजन से भरपूर प्रेम सिंह  बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। जिसमें केन्द्रीय भूमिका में वे एक बार फिर अपने लाजवाब अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। किन्तु इस बार फिल्म के निर्देशन की बागडोर फिल्म निर्देशक अजय झा संभालेंगे, जिन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। उन्हें अंडर बजट फिल्म की मेकिंग करने के लिए जाना जाता है। इसीलिए वे कई फ़िल्म निर्माताओं की पहली पसंद बने हुए हैं।
गौरतलब है कि निर्माणाधीन फिल्म “पिया घुँघटा उठाइहें धीरे धीरे” की शूटिंग शुरू होगी। फिलहाल इन दिनों इस फिल्म का प्रि-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया गया है। इस फ़िल्म में प्रेम सिंह के अपोज़िट भोजपुरी इंडस्ट्री की कोई बड़ी ऎक्ट्रेस होंगी, जिनके नाम की जल्द घोषणा की जाएगी। फ़िल्म की शूटिंग कई रमणीय स्थलों व ऐतिहासिक स्थानों पर की जाएगी। इस फिल्म की कहानी इमोशन, एक्शन और फिक्शन से भरपूर है तथा गीत संगीत भी काफी मधुर व कर्णप्रिय होंगे। फ़िल्म के बाकी कलाकारों और टीम का एलान जल्द किया जाएगा। इस फ़िल्म को लेकर प्रेम सिंह बेहद उत्साहित हैं ऐसा लग रहा है कि डायरेक्टर अजय झा और हीरो प्रेम सिंह की यह जोड़ी स्क्रीन पर कुछ बड़ा बवाल मचाने जा रही है।
आपको बता दें कि अपनी पहली ही भोजपुरी फिल्म पंगेबाज से प्रेम सिंह ने गहरी छाप छोड़ी है और अपनी एक अलग पहचान कायम कर ली है। फिल्म पंगेबाज से प्रेम सिंह ने राऊडी हीरो के तौर पर धमाकेदार एंट्री की। उनकी नायिका सिनेतारिका तनु श्री थी। प्रेम सिंह के एक्शन, इमोशन, रोमांस ने दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट किया था। इस फिल्म के एक स्पेशल सांग में यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे ने भी दर्शकों का मन मोह लिया था। इस फिल्म को हिमांशु शेखर चैधरी व सुनील सिंह ने प्रोड्यूस किया था। जबकि प्रेम सिंह, गुंजन पंत स्टारर चाँद जईसन दुल्हिन हमार के निर्माता अरुण दूबे थे।

Related Videos

%d bloggers like this: