Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

#Bhojiwood: सुपरस्टार रितेश पांडे के वीडियो सांग “लवंडिया लंदन से लाएँगे” को मिले 22 मिलियन व्यूज

भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर सिंगर और सुपरस्टार रितेश पांडे का विडियो सांग “लवंडिया लंदन से लाएँगे” आजकल युट्युब पर तांडव मचा रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुआ यह सांग इंटरनेट पर छा गया है। इस स्पेशल सांग को खूब देखा जा रहा है। इसको बंपर रिस्पॉन्स मिला है। सिंगर रितेश पांडे के इस जबर्दस्त भोजपुरी सांग को उनके फैन्स और भोजपुरिया दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो सांग को 22 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिल गए हैं।
 
गाना डॉट कॉम द्वारा टॉप आर्टिस्ट का खिताब हासिल करने वाले रितेश पांडे का यह विडियो बहुत ही शानदार है। लंदन की शानदार लोकेशन से यह विडियो स्टार्ट होता है, गाने में कई विदेशी बालाएं भी भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
इस प्यारे से गीत का संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है जबकि आर एस प्रीतम ने इसके बोल लिखे हैं। इसके म्यूज़िक अरेंजर बादल खान हैं।
रितेश पांडे का यह विडियो सांग बहुत ही अच्छे और अनोखे ढंग से फिल्माया गया है और इस गीत को दर्शक खूब देख रहे हैं। गाने के बोल बेहद अच्छे लिखे गए हैं जैसे रितेश पांडे इस गीत में कहते हैं “भोजपुरिया गाने पे ठुमका लगाएंगे, रजनी की तरह सिगरेट जलाएंगे, लवंडिया लंदन से लाएँगे, रात भर डी जे बजाएंगे।”
काफी तेजी से यह गीत लोकप्रिय हुआ और एक ब्लॉकबस्टर सांग सिद्ध हुआ। इस विडियो सांग का कांसेप्ट शानदार और अलग सा है। इसके विडियो डायरेक्टर लवकेश विश्वकर्मा, डीओपी लवकेश विश्वकर्मा, धमेंद्र विश्वकर्मा, कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा और एडिटर लवकेश विश्वकर्मा हैं।
रितेश पांडे ने अपने सभी फैन्स, भोजपुरिया दर्शकों और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार का दिल से शुक्रिया अदा किया है।