Home BHOJPURI #Bhojiwood : तनुश्री और संग्राम सिंह पटेल स्‍टारर फिल्म ‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ की एडिटिंग शुरू

#Bhojiwood : तनुश्री और संग्राम सिंह पटेल स्‍टारर फिल्म ‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ की एडिटिंग शुरू

by Team MMetro

भोजपुरी फिल्म ‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ की एडिटिंग आज से मुंबई में शुरू हो चुकी है। फिल्‍म के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम काफी तेजी से मुंबई में चल रहा है। जल्‍द ही हम फिल्‍म का ट्रेलर और रिलीज डेट अनाउंस करेंगे। उक्‍त बातें आज फिल्‍म के निर्माता सह अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने प्रेस को बताई। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म बेहतरीन बनी है। हमने इस फिल्‍म की शूटिंग लखनऊ में की है। लखनऊ के मनोरम लोकेशन फिल्‍म की पटकथा के अनुसार चुने गए थे।

संग्राम सिंह पटेल ने बताया कि फिल्म ‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ यह एक सामाजिक प्रेम कहानी वाली फिल्‍म है। इसकी कहानी सिनेमाघरों में दर्शकों को जोड़कर रखेगी। साल 2021 की यह सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्‍म है। इसलिए हम दर्शकों से अपील करते हैं कि जब भी फिल्‍म सिनेमाघरों में आये, तब अपने दोस्‍तों और परिजनों के साथ हॉल में जाकर इस फिल्‍म को देखें। अश्‍लीलता और फूहड़ता का भय छोड़ दें, क्‍योंकि अब भोजपुरी फिल्‍मों को उनकी आवश्‍यकता नहीं है। फिल्‍में अच्‍छी बन रही है। बस दर्शकों का प्‍यार और आशीर्वाद मिलता रहे, हम अच्‍छी – अच्‍छी फिल्‍में लेकर बॉक्‍स ऑफिस पर आते रहेंगे।

गौरतलब है कि अवध गंगा फिल्म्स के बैनर तले की फिल्म ‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ के निर्माता संग्राम सिंह पटेल और निर्देशक आर के शुक्ला हैं। फिल्‍म में अभिनेता संग्राम सिंह पटेल, अभिनेत्री तनुश्री के साथ संजय पांडेय, अयाज खान, यामिनी सिंह, ग्‍लोरी मोहंन्‍ता, प्रकाश जैश, सत्‍य प्रकाश, अनिल रस्‍तोगी, बृजेश त्रिपाठी, संतोष वर्मा, राम सिंह चौधरी और विजय वर्मा मुख्‍य भूमिका में हैं। ‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ के संगीतकार सावन कुमार और गीतकार राजेश मिश्रा, प्यारे लाल यादव व आजाद सिंह हैं।। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी आर आर प्रिंस, कोरियोग्राफी संतोष समदर्शी, और एक्शन हीरा यादव का हैं। ई पी संतोष वर्मा हैं। एडिटर दीपक जुल है।

Related Videos

%d bloggers like this: