Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

#Bhojiwood : SFC प्रोडक्शन के एलबम में पहली बार चंबल बॉय रवि यादव के साथ नज़र आएंगी सोनालिका प्रसाद

भोजपुरी सिनेमा में चंबल बॉय के नाम से मशहूर अभिनेता रवि यादव के साथ इंडस्ट्री की मोस्ट सिज़लिंग अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद पहली बार साथ नज़र आने वाली हैं। SFC प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाले एक एलबम में दोनों को कास्ट किया गया है, जिसकी शूटिंग लखनऊ में होगी। इसके निर्माता मनीष सिंह और निर्देशक अरुण राय हैं।

इस गाने को लेकर रवि यादव बेहद खुश हैं और कहते हैं कि गाना कमाल का होने वाला है। सोनालिका प्रसाद इसमे मेरे अपोजिट होंगी। हालांकि हम उनसे पहले मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके साथ काम नहीं किया। मैंने उनकी फिल्में और काम को देखा है। वे बेहद अच्छी कलाकार हैं। उनके साथ काम करने को लेकर एक्साइटमेंट है। उम्मीद है हमारी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आएगी।

उन्होंने कहा कि यह एलबम हमारे लिए प्राउड फील कराने वाला होगा, क्योंकि इसका संगीत स्व. धनंजय मिश्रा ने दिया है, जो इंडस्ट्री के लेजेंड थे। अब वे हमारे बीच तो नहीं हैं, लेकिन वे अपनी सुमधुर संगीत के जरिये हमारे बीच अमर हैं। इस गाने में अंतरा सिंह प्रियंका और विक्की बाबू की आवाज होगी। साथ ही प्यारेलाल यादव का खूबसूरत लिरिक्स सबों को पसंद आएगा।