Home BHOJPURI #Bhojpuri : शूटिंग छोड़ सुपर स्टार गुंजन सिंह ने बिहार के विभिन्न जिलों में 5 हजार लोगों के बीच बांटा कंबल

#Bhojpuri : शूटिंग छोड़ सुपर स्टार गुंजन सिंह ने बिहार के विभिन्न जिलों में 5 हजार लोगों के बीच बांटा कंबल

by Team MMetro

बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। इस बीच आज भोजपुरी सिने जगत के मशहूर अभिनेता एवं सिंगर गुंजन सिंह ने बरबीघा (शेखपुरा) समेत कई जिलों में 5000 कंबल का वितरण गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच किया। गुंजन सिंह ने कंबल वितरण का कार्य अपनी एक फ़िल्म की शूटिंग के बीच से वक़्त निकाल कर किया।

इस दौरान गुंजन सिंह ने मीडिया को बताया कि बिहार में ठंड का कहर जारी है। यहां कई लोग सड़क के किनारे सोने को मजबूर हैं। हमने उन्हें इस भीषण ठंड में कंपकपाते देखा है। ऐसे लोगों के पास मुश्किल से दो वक्त की रोटी मिलती है, जिसमें वे कंबल नहीं खरीद पाते हैं। इसलिए वे ठंड में ठिठुर रहे थे। यह देख हमने फैसला किया था कि हम इस तरह के जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल का वितरण करेंगे। जिसकी शुरुआत आज शेखपुरा और नवादा से हो गयी है। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

Related Videos

%d bloggers like this: