Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

अक्षरा सिंह अपने जन्मदिन पर पहुँची माता विंध्यवासिनी के दरबार

पूजा अर्चना कर अपने जन्मदिन को बनाई यादगार
मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सबसे खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह आज अपनी जन्मदिन बड़ी ही खास और श्रद्धा से मना रही है। अक्षरा अपने जन्मदिन के लेकर माता विंध्यवासिनी के दरबार पहुँची वहाँ पूजा अर्चना कर अपने जन्मदिन को स्पेशल बनाई।

Akshara-Singh

गौरतलब हो कि अक्षरा अपना हर जन्मदिन एक यादगार पल की तरह मानती आ रही है। सुबह से ही अक्षरा सिंह के चाहने वाले करोड़ों फैंस का बधाई देने का तांता लगा हुआ है। फैन्स ने उनके जन्मदिन को खास मानते हुए अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये उनका फ़ोटो शेयर कर हैप्पी बर्थ डे अक्षरा सिंह लिख रहे है।

उल्लेखनीय यह हैं कि अक्षरा सिंह को भोजपुरी से जुड़े सभी लोगो ने उन्हें जन्मदिन मुबारक कहा और सभी लोगों ने उनको आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। अक्षरा ने अपने जन्मदिन पर बधाई देने वाले तमाम लोगों को दिल से धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि अक्षरा इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग बनारस में कर रही है। जिसके निर्देशक मंजुल ठाकुर है।