मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों बेहद चर्चित अक्षरा सिंह – पवन सिंह विवाद पर अभिनेता विनोद यादव ने बड़ी बात कह दी है। विनोद यादव ने कहा कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह का भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी योगदान रहा है। यह हमारी इंडस्ट्री के लिए सही नहीं है, इसलिए मैं इंडस्ट्री को अपने खून – पसीने से सींच कर आगे बढ़ाने वाले दिग्गज कलाकारों से अपील करना चाहूंगा कि वे इस मामले में दोनों के बीच सुलह करवायें। ये उनकी जिम्मेवारी भी बनती है। उन्होंने कहा कि भले वे आज किसी बात के लिए खफा हैं, लेकिन दोनों दोस्त हैं। और जब किसी नाम के आगे दोस्ती लग जाती है, तो कभी दुश्मन नहीं हो सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि आज न कल वे दोनों जरूर साथ आयेंगे।
भोजपुरी की अपकमिंग फिल्म ‘गुंडा’ में नजर आने वाले विनोद यादव ने अक्षरा – पवन विवाद पर कहा कि दोनों के बीच क्या गिला शिकवा है, इसके बारे में मुझे कुछ नहीं पता। वैसे भी इंडस्ट्री में नया हूं, लेकिन मैं भोजपुरी फर्टनिटी से आने के हैसियत से यही कहना चाहूंगा कि इस विवाद का अब अंत हो जाना चाहिए। जिंदगी बहुत बड़ी है। इसमें ऐसी चीजें होती हैं, लेकिन उन सब से निकल इंडस्ट्री को हमें और आगे बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए। इसके लिए इंडस्ट्री के दिग्गजों को आगे आना होगा, क्योंकि भोजपुरी इंडस्ट्री एक परिवार है और परिवार में सबों की भूमिका अहम होती है।
आपको बता दें कि विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म ‘गुंडा’ 6 सिंतबर को यूपी में रिलीज हो रही है, जिसके निर्देशक इकबाल बक्श। फिल्म में विनोद यादव और अंजना सिंह के अलावा सिकंदर खान, गुंजन पंत, अयाज खान, सुशील सिंह, एहसान खान आदि मुख्य भूमिका में हैं।