Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

Call Waiting : सोना महापात्रा का गाना खूब हो रहा वायरल

Call Waiting Mr.MNV & Aashna H Sona Mohapatra Raees & Zain-Sam Kumaar

बीते कुछ दिनों से अलग वजहों से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा का हाल ही में रिलीज एक गाना इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। गाना ‘कॉल वेटिंग (Call Waiting) पे रखदा’ ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इस गाने में एक अरसे बाद सोना की आवाज का जादू चल रहा है। 17 दिसंबर को ज़ी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने को अब तक 715, 200 लोगों ने देखा है। इसके म्यूजिक वीडियो में मानव छाबड़ा और आशना हेगड़े नज़र आईं हैं, जिनकी अदाओं के जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। 

लिंक : 

इस गाने को प्रोडयूस किया है ज़ी म्यूजिक के बिजनेस हेड अनुराग बेदी ने और डायरेक्ट किया है चिराग अरोड़ा का। दरअसल यह गाना उन लव बर्ड्स के बीच की कहानी है, जिसमें एक का फ़ोन हमेशा वेटिंग में आता है। ऐसे में दूसरे को चिंता होती है और इसी चीज को इस गाने के जरिये सोना ने जाहिर किया है। गाना बेहद खूबसरत है, जिसको लोगों के प्यार खूब मिल रहा है। इस गाने के खूबसूरत लिरिक्स कुमार के हैं और कंपोजर रईस और जैन-सैम हैं। 


गाना यूथ बेस्ड है, इसलिए गाने की मेकिंग बेहद आकर्षक हैं। चिराग अरोड़ा के कॉन्सपेट पर इस गाने को फिल्माया गया है। साल 2019 के अन्त में सोना का यह गाना बड़ी हिट बनने को तैयार है, क्योंकि इसके व्यूज काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।