Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

चांदनी सिंह ने किया बंसी बिरजू की शूटिंग

मुंबई। यूट्यूब की सनसनी व अभिनेत्री चांदनी सिंह ने अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्म बंसी बिरजू की शूटिंग पूरी की हैं। वे अपनी नई फिल्म बंसी बिरजू को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। वर्ल्डवाइड चैनल एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बंसी बिरजू में चांदनी सिंह नायिका हैं और उनके नायक हैं प्रवेश लाल यादव। उनकी कमेस्ट्री काफी रोमांटिक है। फ़िल्म की शूटिंग काफी जोर शोर से भव्य पैमाने पर की गई है।

Chandani Singh - Bansi Birju

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक अजय कुमार झा हैं। लेखक संतोष मिश्रा तथा संगीतकार ओम झा हैं। छायांकन डीके शर्मा कर रहे हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। मुख्य कलाकार प्रवेश लाल यादव, आदित्य ओझा, काजल राघवानी, चांदनी सिंह, सपना गिल, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, जे नीलम वशिष्ठ, अनूप अरोरा, गोपाल राय, रत्नेश बरनवाल आदि हैं।