Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज होते ही छाया करिश्मा कक्कर और प्रिया मलिक का लोकगीत ‘लागल बा दिलवा में चोट’

AddThis Website Tools

भोजपुरी संगीत जगत में अलग मुकाम बना रही सुर की मल्लिका सिंगर करिश्मा कक्कर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इन दिनों उनकी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक भोजपुरी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से आ रहे हैं, जिसे ऑडियंस काफी पसंद करती है। ऐसे में करिश्मा कक्कर की मधुर आवाज में एक नया भोजपुरी लोकगीत ‘लागल बा दिलवा में चोट’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।  इस गाने के वीडियो में हुश्न की मल्लिका शोख हसीना प्रिया मलिक ने गजब की अदाकारी किया है। इस गाने को  काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का म्यूजिक बहुत ही शानदार बनाया गया है, जोकि श्रोताओं का मन मोह रहा है। यह एक सिचुएशनल गाना है। जिसके वीडियो में प्रिया मलिक ब्लैक सरारा पहने बिजली गिरा रही है तो वहीं येलो घघरा चोली पहने कमर तोड़ डांस करके महफ़िल लूट रही है।

Lagal Ba Dilwa Me Chhot #Karishma Kakkar #Priya Malik | लागल बा दिलवा में चोट | Bhojpuri Song 2024

करिश्मा कक्कर की सुरीली स्वर से सजा और प्रिया मलिक की दिलकश अदा से भरपूर यह लोकगीत ‘लागल बा दिलवा में चोट’ श्रोताओं व दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि प्रिया मलिक का पति विदेश में पैसा कमाने जाने की तैयारी में है। उसने पासपोर्ट भी बनवा लिया है। यह जानकर प्रिया मालिक अपने पिया से नाराज हो जाती है और उनसे दूर नहीं रहना चाहती है। वह अपने पति से कहती है कि… 
‘चल जइबा ये राजा बहरवा, हम येने तड़पब घरवा, मनवा में तोहरा बाटे बड़ी खोट, बाटे बड़ी खोट… काहे बनवावला बलम पासपोट, सुनिके लागल बा दिलवा प चोट…

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘लागल बा दिलवा में चोट’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर करिश्मा कक्कर ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में प्रिया मलिक काले घुघराले बालों में मोहक अदाओं में जादू चला रही हैं। इस गाने को गीतकार अर्जुन शर्मा ने लिखा है, जबकि संगीतकार अंजनी सिंह ने मधुर संगीत से सजाया है। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version