Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

छा गये कोरियोग्राफर संजय कोरवे भोजपुरी फिल्म फसल का ‘मरून कलर सड़िया’ गाना वायरल होने पर सुर्खियों में

AddThis Website Tools

संजय कोरवे की कोरियोग्राफी ने लहराया परचम, निरहुआ और आम्रपाली दूबे की फसल का गाना ‘मरून कलर सड़िया’ 47 मिलियन व्यूज और 7 मिलियन रील्स के साथ वायरल

कोरियोग्राफर संजय कोरवे निर्देशित निरहुआ, आम्रपाली दूबे की फसल का गाना ‘मरून कलर सड़िया’ 47 मिलियन व्यूज और 7 मिलियन रील्स के साथ ट्रेंडिंग में

कोरियोग्राफर संजय कोरवे इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं और उनके कोरियोग्राफी की काफी सराहना की जा रही है। बता दें कि जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और देसी क्वीन आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ का देसी गाना ‘मरून कलर सड़िया’ मात्र एक महीने में ही 47 मिलियन व्यूज और 7 मिलियन रील्स कक रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। साथ ही साथ यह गाना ग्लोबल टॉप म्यूजिक नंबर वन ट्रेंडिंग में है। यह सांग काफी वायरल हो चुका है। इस गाने के कोरियोग्राफर संजय कोरवे हैं। उन्होंने देसी स्टाइल में इतना बेहतरीन डांस डायरेक्शन किया है कि लोग बाग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। यह गाना एकदम देसी अंदाज में किसान पति-पत्नी पर फिल्माया गया है। किसान के लुक में दिनेशलाल यादव निरहुआ सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं तो वहीं ग्रामीण औरत के देसी लुक में आम्रपाली दुबे अपनी अदा का बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को भोजपुरी की लीजेंड सिंगर कल्पना पटवारी और पॉपुलर सिंगर नीलकमल सिंह ने गाया है। यह गीत लिखा है प्यारेलाल यादव कवि ने और संगीत दिया है ओझा ने। कोरियोग्राफर संजय कोरवे हैं। श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म फसल के निर्माता हैं प्रेम राय व
फ़िल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं।

Maroon Color Sadiya #dineshlalyadav #Aamrapali Dubey #Kalpna #Neelkamal Singh | FASAL | Movie Song

गौरतलब है कि कोरियोग्राफर संजय कोरवे विगत कई वर्षों से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने डांस डायरेक्शन का जलवा बिखेर रहे हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट गानों का कोरियोग्राफी किया है। उन्हें बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड भी पा चुके हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकम्मल स्थान बना चुके हैं और किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी और मराठी फिल्मों व गानों की कोरियोग्राफी किया है। वे अच्छे कोरियोग्राफर के साथ ही साथ नेक दिल व मिलनसार इंसान हैं। 

AddThis Website Tools
Exit mobile version