Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

कोरियोग्राफर संजय कोरवे ने दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे अभिनीत ‘मरून कलर सड़िया’ गाना 100 मिलियन व्यूज होने पर मनाया जश्न

मराठी भाषी कोरियोग्राफर संजय कोरवे का भोजपुरी गाना ‘मरून कलर सड़िया’ हुआ वायरल, बनाया 100 मिलियन व्यूज और 10 मिलियन रील्स का रिकॉर्ड

मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर संजय कोरवे जब-जब भोजपुरी फिल्मों के गानों का कोरियोग्राफी करते हैं तो वह सुपर डुपर हिट होने के साथ-साथ सुर्खियों में छा जाता है। ऐसे में इन दिनों में भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार व सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे अभिनीत ‘मरून कलर सड़िया’ गाना 100 मिलियन व्यूज और 10 मिलियन रील्स के साथ वायरल हो गया है, वहीं इस गाने के कोरियोग्राफर संजय कोरवे के कोरियोग्राफी की खूब तारीफ हो रही है और वह खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मात्र 2 महीने में यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज मिलने और इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन रील्स बनने का रिकॉर्ड बनने पर संजय कोरवे ने खुशी के साथ जश्न मनाया है।
बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ का देसी गाना ‘मरून कलर सड़िया’ ग्लोबल टॉप म्यूजिक नंबर वन पायदान पर और इंडिया में  आल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नंबर वन पोजिशन पर कायम है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। यह सांग काफी वायरल हो चुका है। इस गाने के कोरियोग्राफर संजय कोरवे हैं। उन्होंने देसी स्टाइल में इतना बेहतरीन डांस डायरेक्शन किया है कि लोग बाग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।  यह गाना एकदम देसी अंदाज में किसान पति-पत्नी पर फिल्माया गया है। किसान के लुक में दिनेशलाल यादव निरहुआ सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं तो वहीं ग्रामीण औरत के देसी लुक में आम्रपाली दूबे अपनी अदा का बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को भोजपुरी की लीजेंड सिंगर कल्पना पटवारी और पॉपुलर सिंगर नीलकमल सिंह ने गाया है। यह गीत लिखा है प्यारेलाल यादव कवि ने और संगीत दिया है ओझा ने। कोरियोग्राफर संजय कोरवे हैं। श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म फसल के निर्माता हैं प्रेम राय व फ़िल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं।

गौरतलब है कि कोरियोग्राफर संजय कोरवे विगत कई वर्षों से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने डांस डायरेक्शन का जलवा बिखेर रहे हैं। उन्होंने पावर स्टार पवन सिंह सहित कई फ़िल्म स्टार की कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट गानों का कोरियोग्राफी किया है। उन्हें बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड भी पा चुके हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकम्मल स्थान बना चुके हैं और किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी और मराठी फिल्मों व गानों की कोरियोग्राफी किया है। वे अच्छे कोरियोग्राफर के साथ ही साथ नेक दिल व मिलनसार इंसान हैं।