Home BHOJPURI देसी स्टार समर सिंह का सैड सांग ‘पागल नइखी हो’ हुआ रिलीज, फैंस ने बढ़ाई उत्सुकता

देसी स्टार समर सिंह का सैड सांग ‘पागल नइखी हो’ हुआ रिलीज, फैंस ने बढ़ाई उत्सुकता

by team metro

समर सिंह दिखे पागल के भेष में, प्यार में मिला धोखा, बोले – ‘पागल नइखी हो’

भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह का गाया हुआ हर मूड का गाना काफी पसंद किया जाता है, साथ ही उनका सैड सांग भी लोगों को बहुत पसंद आता है। इसी कड़ी में प्यार में मिला धोखा पर आधारित सैड सांग ‘पागल नइखी हो’ एस एस रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने का पोस्टर और टीजर पहले ही सोशल मीडिया में जारी किया गया था, जो सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया। अब फुल सांग भी लोगों के बीच आ गया है जोकि काफी लाईक किया जा रहा है और काफी तादाद में कमेंट्स भी आ रहे हैं। समर सिंह के फैंस और चाहने वाले इस गाने के प्रति अपना प्यार बरसा रहे हैं। यह सांग तेजी से बढ़ते व्यूज के साथ वायरल हो रहा है। यह एक लाजवाब गाना बनाया गया है।

गाने के वीडियो में समर सिंह एक सुपरस्टार सिंगर के रूप में दिखते हैं, जिनके पीछे लक्जरी गाड़ियों का काफिला दिखता है, मीडिया उन्हें कवरेज करती है। फिर आगे दिखाया जाता है कि समर सिंह को एक खूबसूरत लड़की से एक्ट्रेस चाहत सिंह से प्यार हो जाता है, जो उन्हें नशे की लत लगा देती है और प्यार में धोखा दे देती है। आगे वीडियो सांग में दिखाया गया है कि फटी बनियान पहने बिखरे बिखरे लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में पागल के रूप में कहीं सड़क किनारे पड़े हुए हैं।
इस गाने को लेकर समर सिंह का कहना है कि आप सभी श्रोताओं से करबद्ध निवेदन है कि इस गाने को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दीजिये। हमने इस सांग पर बड़ी मेहनत की है, जो आप सभी को आनंदित करने वाला है। नये नये कांसेप्ट के साथ आप सबके मनोरंजन के लिए मैं हमेशा हाजिर हूँ। हमेशा मुझे आप सभी का दुलार प्यार हमेशा मिलता रहा है, उम्मीद है कि आगे भी आप सब का प्यार दुलार आशीर्वाद मिलता रहेगा।

गौरतलब है कि इस सैड सांग ‘पागल नइखी हो’ को समर सिंह ने खास आवाज गाया है। इसके वीडियो में समर सिंह, मनीष सिंह कट्टा और चाहत सिंह ने सजीव अभिनय किया है। संगीतकार अभिराम पांडेय ने गीतकार हरेन्द्र हरियाली द्वारा लिखे इस गीत को मधुर संगीत दिया है। वीडियो निर्देशक प्रिंस सिंह जानू, सहनिर्देशक अजय किशन, एडिटर पप्पू वर्मा, कोरियोग्राफर अभय राणा, पप्पू वर्मा, डीओपी पिन्टू वर्मा, शरद हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: