Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

रितेश पांडे स्टारर भोजपुरी फ़िल्म तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की एडिटिंग समाप्त, डबिंग शुरू

AddThis Website Tools

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में बेहतरीन फिल्मों के निर्माण की कड़ी में भोजपुरी फिल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की शूटिंग बड़े कैनवास पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के विभिन्न रमणीय क्षेत्रों में पूरी की गई है। अब फिल्म की एडिटिंग मुंबई समाप्त करके डबिंग शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि मां शारदा कला जगत बैनर के प्रोपराइटर मनोज कश्यप एवं जी. ब्रदर्स फिल्म प्रोडक्शन बैनर के प्रोपराइटर गजेन्द्र त्रिपाठी द्वारा निर्मित की जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। जाने माने फ़िल्म निर्देशक उमर खान के कुशल निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘तमन्ना – एक और प्रेम कथा’ की मेकिंग बिग लेबल पर की गई है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के विभिन्न रिच व मनोरम लोकेशन पर की गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में रितेश पांडे, ऋचा दीक्षित, शुभी शर्मा की कमेस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। फ़िल्म के एक स्पेशल गाने में मिस जम्मू अनारा गुप्ता अपने अदा का जलवा देखने को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म तमन्ना – एक और प्रेम कथा मां शारदा कला जगत एंड जी. ब्रदर्स फिल्म प्रोडक्शन बैनर प्रस्तुत भव्य पैमाने पर भोजपुरिया परंपरा, रीति-रिवाजों को समेटे हुए खाँटी माटी की महक से भोजपुरिया दर्शकों को ओत प्रोत करने के लिए बनाई जा रही है। इस फिल्म के निर्माता मनोज कश्यप और गजेन्द्र त्रिपाठी हैं। कुशल निर्देशन की कमान संभाला है निर्देशक उमर खान ने। इस फ़िल्म की कहानी साजिद मल्लिक ने लिखा है, जबकि पटकथा व संवाद उमर खान ने लिखा है। गीतकार सच्चिदानंद कवच के लिखे गीतों को संगीतकार गुणवंत सेन ने बहुत ही मधुर संगीत से सजाया है। डीओपी प्रमोद फाटक हैं। डांस मास्टर संजय कोर्बे, फाइट मास्टर दिलीप यादव, आर्ट डायरेक्टर महेन्द्र, फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार  रितेश पांडे, शुभी शर्मा, ऋचा दिक्षित, कुणाल सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गजेन्द्र बृजराज, अयाज खान, संजय वर्मा, रागिनी यादव, उजैर खान, अन्नू मौर्य, इंद्रेश त्रिपाठी, अंकिता बारी, महक गुप्ता, प्रियंका चौधरी, अंजली सिंह, अनुराधा सिंह, विजय लक्ष्मी हैं।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version