Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

एजाज़ अहमद को मिला दादा साहब फाल्के यूथ आयकाॅन पुरस्कार

AddThis Website Tools

मुंबई। हाल ही में मुंबई स्थित रंग शारदा हाल में हुए एक भव्य समारोह में बाॅलीवुड के मशहूर निर्देशक एजाज़ अहमद को दादा साहब फाल्के यूथ आयकाॅन पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया। मीडिया की चमक दमक के बीच बाॅलीवुङ के मशहूर हस्तियों को अपने—अपने योगदान के लिये इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Ejaz Ahmed receives Dada Saheb Phalke Youth Icon Award Mumbai

जिनमें प्रमुख हैं, कोरियोग्राफर सरोज खान, गणेश आचार्य और मुद्दसर, अभिनेता राजपाल यादव, गोविंद नामदेव, हीमानी शिवपुरी, बिग बॉस फ़ेम जसलीन मथारू और अरशी खान, संगीत में राजा हसन और शाहिद माल्या।

एजाज़ अहमद को कम समय में बाॅलीवुड में अपनी फिल्मों से अलग पहचान बनाने के लिए दादा साहब फाल्के यूथ आयकाॅन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गीत संगीत से भरपूर इस पुरस्कार समारोह में बाॅलीवुड की मशहूर हस्तियों मौजूद रही।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version