Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

फिल्म ‘छोटकी ठकुराईन’ प्रदर्शन के लिए तैयार

छोटकी ठकुराईन ट्रेलर : ठाकुरों वाले स्वैग में दमदार हैं रानी, अंजना और सुशील, मिला यू/ए सर्टिफिकेट
AddThis Website Tools

मां विन्ध्यवासिनी फिल्म क्रिएशंस के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘छोटकी ठकुराईन’ बहुत जल्द ही सिने दर्शकों तक पहुंचने वाली है। इस फिल्म की केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड ने बिना किसी कट केे यू/ए प्रमाण पत्र दे दिया है। फिल्म निर्माता  आशुतोष  सिंह की यह फिल्म नारी सशक्तिकरण पर आधारित है।

शीर्षक भूमिका में रानी चटर्जी हैं, जिन्होंने अपनी भूमिका बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाई है। रानी चटर्जी के साथ अंजना सिंह, यश मिश्रा, सुशील सिंह, सत्येन्द्र  गुप्ता, अरशद खान (टाईगर), राजेन्द्र यादव, डम्पी, अभय  सिंह एवं पिंकी सिंह फिल्म के मुख्य कलाकार हैं। इस फिल्म में आठ सिच्युएशनल गीत हैं तथा  फिल्म  में  मनोरंजन  के  सारे  मसाले  होते  हुए  भी  यह  फिल्म  पूरी  तरह  से पारिवारिक है।

फिल्म निर्माता आशुतोष सिंह भी इस फिल्म में गृहमंत्री  की  महत्वपूर्ण  भूमिका  निभायी  है। इस फिल्म  का  ट्रेलर  यू-ट्यूब  पर जारी किया जा चुका है।भोजपुरी सिने दर्शकों द्वारा इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है।भोजपुरी फिल्मों के चर्चित निर्देशक शम्स  दुर्रानी  के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पटकथा-संवाद  लेखक जितेन्द्र सुमन, सह-निर्मात्री गीता देवी,संगीतकार धनंजय मिश्रा, गीतकार वीरेन्द्र पाण्डे व पंकज प्रियदर्शी हैं,कोरियोग्राफर  कानू  मुखर्जी  एवं  प्रवीण,  एक्शन डायरेक्टर दिलीप  यादव,  एडीटर  नूरैन अंसारी, सिनेमैटोग्राफर कमर खान और प्रचारक समरजीत हैं।

संवाद प्रेषक: काली दास पाण्डेय

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version