Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

दशहरा पर सत्य घटना पर आधारित गौरव झा की फ़िल्म ‘बड़की माई छोटकी माई’ का हुआ फर्स्ट लुक लांच

AddThis Website Tools

डेढ़ सौ साल पहले घटी सत्य घटना पर आधारित बनी फ़िल्म ‘बड़की माई छोटकी माई’ का फर्स्ट लुक दशहरा के शुभ अवसर पर लांच किया गया है। इस फ़िल्म में सुपरस्टार गौरव झा मुख्य भूमिका में चुनौतीपूर्ण रोल में नजर आएंगे। वे इस फ़िल्म के निर्माता भी हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ में एक्ट्रेस ऋतु सिंह, शुभी शर्मा, रक्षा गुप्ता प्राचीन कालीन परिधान में दिखाई देंगी। सोशल मीडिया में जारी किया गया पोस्टर में तारा माता को रौद्र रूप में दिखाया गया है। वहीं गौरव झा भी जीभ निकाले क्रोध मुद्रा में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में लिखावट भी ओल्ड स्टाइल में लिखा गया है।
थर्ड डोर एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी ‘बड़की माई छोटकी माई’ के निर्माता गौरव झा ने बहुत ही अलग हटकर फ़िल्म बनाया है। उन्होंने बताया कि ‘बिहार और बंगाल के बॉर्डर पर स्थित सिद्ध तारा पीठ मंदिर व गाँव से जुड़ी हुई घटना आज से डेढ़ सौ वर्ष पहले घटी थी। इसलिए उस समय का रहन सहन, उस समय के घर व मंदिर व अन्य स्थानों को फिल्माया गया है, ताकि उस जमाने के लोगों का जीवन शैली आज जमाने के लोग फील कर सकें। यह फ़िल्म देखते समय निश्चित रूप से दर्शक अपने आपको डेढ़ सौ साल पुराने कल्चर के बीच महसूस करेंगे।’
इस फ़िल्म के निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) ने डेढ़ सौ साल पुराने कल्चर लुक में बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग किया है। उन्होंने उस जमाने को हूबहू दिखाने का सफल प्रयास किया है। इस फ़िल्म के लेखक संदीप कुशवाहा हैं। संगीतकार साजन मिश्रा ने गीतकार राजेश मिश्रा, शेखर मधुर द्वारा लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है, जोकि पुराने जमाने के गानों की याद दिलाएगी। छायांकन अयुब अली खान ने किया है। कला राम बाबू ठाकुर, मारधाड़ दिनेश यादव, नृत्य प्रवीण शेलार, संकलन परम सोनी का है। साउंड डिजाइनर पिंकी झा हैं। ट्रेलर व डी. आई. कलरिस्ट धरम सोनी, बैकग्राउंड म्यूजिक व मिक्सिंग प्रियांशु राज ने किया है। पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो उमंग में किया गया है। मुख्य कलाकार गौरव झा, ऋतु सिंह, शुभी शर्मा, रक्षा गुप्ता, प्रकाश जैस, बालेश्वर सिंह, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, सोनिया मिश्रा, बब्लू खान, बिकेट राजा, धामा वर्मा, आर्यन बाबू, चाहत आदि हैं।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version