Home BHOJPURI अरुण तिवारी निर्देशित संजीव मिश्रा, तनु श्री की भोजपुरी फिल्म ‘चुनरी के लाज’ का फर्स्ट लुक  आउट

अरुण तिवारी निर्देशित संजीव मिश्रा, तनु श्री की भोजपुरी फिल्म ‘चुनरी के लाज’ का फर्स्ट लुक  आउट

by team metro

श्री गणेशा प्रोडक्शंस प्रस्तुत पावरस्टार संजीव मिश्रा और खूबसूरत अदाकारा तनुश्री और संजय पांडेय स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘चुनरी के लाज’ आउट किया गया है। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के जाने माने निर्देशक अरुण तिवारी के कुशल निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘चुनरी के लाज’ का फर्स्ट लुक फ़िल्म के शीर्षक के अनुरूप ही डिजाइन किया गया है। पोस्टर में संजीव मिश्रा सिंपल लुक में  कंधे पर गमछा रखे खड़े दिख रहे हैं, उनके सामने दुल्हन के लिबास में खड़ी तनु श्री हाथ में सिंदूर लिए खड़ी हैं। उनके बीच में दुल्हा के गेटअप में इन्द्रसेन यादव दिख रहे हैं। वहीं एक तरफ अलग लुक में दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि पारिवारिक रिश्तों, रीति-रिवाज, भोजपुरिया माटी व संस्कृति को समेटे हुए यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान रखकर बनाई गई है। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। फ़िल्म की शूटिंग के समय स्थानी लोगों का भरपूर प्यार और सहयोग मिला है। इस फिल्म में संजीव मिश्रा और तनु श्री बतौर हीरो-हीरोइन अपनी शानदार केमेस्ट्री जमाते हुए नजर आने वाले हैं। वे अपने फैंस व ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट करने वाले हैं। यह फिल्म भव्य पैमाने पर बनाई गई है।
इस फिल्म के निर्माता जिगर मिश्रा हैं। कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक अरुण तिवारी संभाला है। लेखक  किरण मिश्रा ने बहुत ही उम्दा फ़िल्म की कथा-पटकथा लिखा है। संवाद रमेशराज मौर्या ने लिखा है। संगीतकार मनोज भास्कर ने गीतकार किरण मिश्रा, रमेशराज मौर्य के लिखे सभी गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। असोसिएट डायरेक्टर सुनील पांडेय और असिस्टेंट डायरेक्टर किरण मिश्रा हैं। इस फिल्म का छायांकन चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, संकलन रंजीत प्रसाद ने किया है। नृत्य रेहान खान, कला डब्लू का है। प्रोडक्शन जावेद शेख हैं। पोस्ट प्रोडक्शन साउंड प्लस स्टूडियो (मनोज भास्कर), डिजाईन प्रशांत ने किया है। मुख्य कलाकार पावरस्टार संजीव मिश्रा, तनु श्री, संजय पांडेय, इन्द्रसेन यादव, किरण मिश्रा, रागिनी राय, अंशु तिवारी, संजीव मिश्रा, सुनील पांडेय, सर्वदेव शुक्ला, राज श्रीवास्तव तथा अरुण तिवारी हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: