Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

मनोज ओझा निर्देशित प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, डिम्पल सिंह स्टारर ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ का फर्स्ट लुक आउट

18 साल बाद फिर से फ़िल्म निर्देशन में उतरे फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा के निर्देशन बनी भोजपुरिया बाहुबली सिनेस्टार प्रिंस सिंह राजपूत, पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पायस पंडित और डिम्पल सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में आउट किया गया है। इस फ़िल्म से एक बार फिर भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर मनोज ओझा बतौर निर्देशक धमाल करने वाले हैं। साथ ही प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित और डिम्पल सिंह की तिकड़ी धूम मचाने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि डीजीटेक प्रोडक्शंस, कमला फिल्म्स क्रिएशंस के बैनर तले बिग लेबल पर निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन भूमि वाराणसी में बिग लेबल पर की गई है। इस फिल्म के निर्माता गौतम शाह और लोकेश मिश्रा हैं, जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है।  इस फिल्म के निर्देशक मनोज ओझा हैं, जिन्होंने लंबे अर्से के फिर से फिल्म के निर्देशन की कमाल संभाला है। फिल्म के लेखक सभा वर्मा हैं। गीतकार प्रकाश बारूद के लिखे सभी गानों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार प्रकाश बारूद, सरविंद मल्हार ने। फिल्म के सभी गाने कर्णप्रिय और मधुर बनाये गए हैं, जिसे बड़े चाव से देखा व सुना जा सकेगा। फिल्म के डीओपी फ़िरोज़ खान, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर सतीश गिरी, प्रोडक्शन हेड विनोद यादव हैं। पब्लिसिटी डिजाईन एवं वीएफएक्स सुमित ओझा ने किया है। इस फिल्म की मार्केटिंग ‘मेक योर फ़िल्म इंडिया’ कंपनी कर रही है। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, डिम्पल सिंह, जे नीलम, जेपी सिंह, सोनिया मिश्रा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रवि रंजन हैं।