Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

घरवाली बाहरवाली 2 Trailer : दो बीवी के बीच फंसे यश कुमार, फिर हो गया घमासान

भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार की फ़िल्म ‘घरवाली बाहरवाली 2’ का ट्रेलर आज रिशु मूवीज के यूट्यूब चैनल से जारी हुआ है। यह फ़िल्म मूलतः कॉमेडी जॉनर का है, जिसमें यश कुमार की दो दो शादियां होती हैं। फ़िल्म में भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री स्मृति सिन्हा और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिका में नज़र आई हैं, जो इस फ़िल्म में यश कुमार की वाइफ के किरदार में हैं। अब ये तो सर्वविदित है कि यश कुमार और निर्देशक अजय श्रीवास्तव की फ़िल्म का कॉन्सेप्ट काफी अलग ही होता है, जो इस फ़िल्म के ट्रेलर में भी देखने को मिल रहा है।

"घरवाली बाहरवाली 2" Official Trailer 2022 यश कुमार" स्मृति, और रक्षा गुप्ता #भोजपुरीएक्शनफिल्म #2022

बात करें फ़िल्म ‘घरवाली बाहरवाली 2’ के ट्रेलर की, तो पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद यह फ़िल्म भी लाजवाब ह्यूमर वाली है। आम जिंदगी में एक साथ दो शादी की कल्पना ही आसान नहीं है, मगर इस फ़िल्म में मनमौजी यश कुमार दो शादी करते हैं, इसमें पहली पत्नी के किरदार में स्मृति सिन्हा नज़र आ रही हैं, जबकि यश कुमार ने दूसरी शादी रक्षा गुप्ता से कर ली। और सभी साथ रहने लगे, लेकिन फिर क्या हुआ होगा । आप इसकी कल्पना कर सकते हैं। लेकिन फिर भी आपको यह फ़िल्म देखनी चाहिए, क्योंकि इसमें शानदार मनोरंजन के साथ एक संदेश भी छुपा हुआ है। फ़िल्म के गीत, संगीत और संवाद आकर्षण पैदा करने वाले हैं, जो आपको फ़िल्म से जोड़े रखने में कामयाब होगी।

अजय श्रीवास्तव प्रोडक्शन और अक्षत फिल्म्स इंटरनेशनल प्रस्तुत फ़िल्म ‘घरवाली बाहरवाली 2’ के निर्माता संजय सिन्हा और अजय श्रीवास्तव हैं। निर्देशन भी अजय श्रीवास्तव ने किया है। फ़िल्म में यश कुमार, स्मृति सिन्हा, रक्षा गुप्ता और अनूप अरोड़ा मुख्य भूमिक में नज़र आ रहे हैं। म्यूजिक छोटे बाबा का है। डीओपी मनोज सिंह हैं।