Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत ‘दे दा ना हमरा के माहुर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

AddThis Website Tools

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की सुपरहिट जोड़ी में मन को सकून देने वाला एकदम फ्रेश भोजपुरी लोकगीत ‘दे दा ना हमरा के माहुर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने का बोल इतना सरल है कि बरबस ही जुबान पर आ जा रहा है। वहीं इसका संगीत मधुर और कर्णप्रिय है। इस गाने में काजल त्रिपाठी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं। उनका डांस मूमेंट देखते ही बन रहा है।
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का पति अवनीश आर्या बहुत रूखा व्यवहार करता है। उसे प्यार नहीं करता है। इस पर काजल त्रिपाठी उसे समझाते हुए कहती है कि…
‘जब से बियाह तोहरा भईल बा हमसे, लागता खुश नाही बाड़ा कसम से, लागेला बात हमर बाउर बलम, अरे चाही ना हमके कुछ अउर बलम, दे दा हमरा के माहुर बलम…’

Deda Na Hamra Ke Mahur Balam #Goldi Yadav #Kajal Tripathi #Avanish Arya दे दा माहुर बलम | #song 2024

इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘इस तरह के गाने बहुत ही कम बनते हैं। यह सांग गाने के लिए जब मुझे ऑफर मिला तो मैंने सबसे पहले इसके बोल सुना। लिरिक्स बहुत बढ़िया लिखा गया था। इस गाने को मैंने दिल गाया है। इस गाने को ऑडियंस भरपूर प्यार मिल रहा है, इसके लिए दिल से थैंक्यू।’
वहीं काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘रत्नाकर सर जब भी कोई गाना बनाते हैं तो उसकी मेकिंग बिग लेबल पर करते हैं। इस गाने को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। मैंने इस गाने में अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। मेरे फैंस और ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद, जो इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘दे दा ना हमरा के माहुर’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ अवनीश आर्या ने पति का रोल बखूबी निभाया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर आकाश रॉबर्ट, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version