Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

गोल्डी यादव, काजल त्रिपाठी भोजपुरी गाना ‘एगो माजा पिला दी ना ताजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

AddThis Website Tools

भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की जोड़ी नया भोजपुरी लोकगीत ‘एगो माजा पिला दी ना ताजा’ लेकर श्रोताओं के बीच आई हैं। यह लोकगीत पति और पत्नी के बीच वाद-संवाद को लेकर बनाया गया है। इस गाने में युवा पत्नी काजल त्रिपाठी अपने पति से कोल्ड ड्रिंक माजा पीने डिमांड कर रही है। उसका कई दिनों ठंडा माजा पीने का मन कर रहा है और अब जिद पकड़ चुकी है कि अब जब तक ठंडा नहीं पीने को मिलेगा तो वह घर का कोई काम काज नहीं करने वाली है। जोकि गानों के बोल से साफ साफ पता चल रहा है। इस गाने को रिच बगलों में रिच लेबल पर शूट किया गया है। पत्नी के रोल में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी खूब जँच रही हैं और इंडियन लुक में कयामत ढा रही हैं। वह प्यार भरी धमकी देते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी सुरीली आवाज से कमाल का जादू चला रही हैं और एक बार फिर वह अपने मधुर स्वर से सबका दिल जीत रही हैं। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Ago Maaza Pila Di Na Taaza #Kajal Tripathi #Goldi Yadav |एगो माजा पिला दी ना ताजा #bhojpuri #song

भोजपुरी गाना ‘एगो माजा पिला दी ना में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी गर्मी से बेहाल होकर कोल्ड ड्रिंक पीने की बात अपने करती है। वह अपनी बात मनवाते हुए कहती है कि…
‘नाही हमरा से होई काम काज हो, बाटे भोरही से बिगड़ल मिजाज हो, आज सब दिन से बेसी लागाता गरम, एगो माजा एगो माजा, एगो माजा पिला द ना ताजा बलम, कूल कूल मिजाज रही हरदम, एगो माजा पिला द ना ताजा बलम, कूल कूल मिजाज रही हरदम… बुझाईल…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘एगो माजा पिला दी ना ताजा’ का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में डांस और मस्ती करके काजल त्रिपाठी सबका मन मोह रही हैं और महफ़िल लूट रही हैं। गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, कोरियोग्राफर साहिल राज, कास्ट्यूम डिजाइनर बादशाह खान हैं। मिक्स मास्टर अंकित अहीर ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version