Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

गोल्डी यादव, काजल त्रिपाठी भोजपुरी गाना ‘लुलिया के टिकुलिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

AddThis Website Tools

भोजपुरी संगीत की दुनियाँ में अपनी अदाओं से तहलका मचा रही खूबसूरत अदाकारा काजल त्रिपाठी का जलवा ही जलवा है। वह खूबसूरत दिखने के साथ ही साथ गजब के डांस मूमेंट से सबका दिल जीत लेती हैं। ऐसे में एक बार फिर काजल त्रिपाठी नये गेटअप में भोजपुरी लोकगीत ‘लुलिया के टिकुलिया’ में सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इस गाने को खूबसूरत अंदाज़ में सिंगर गोल्डी में गाकर शमाँ बाँध दिया है। यह वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में गोल्डी यादव की आवाज श्रोताओं में मिठास का आभास करा रही है। यह गाना सुनने और देखने बहुत मस्त लग रहा है। वेस्टर्न आउटफिट में टॉप और ब्लू जींस पहने कर्ली काले घने स्टाइलिश बालों में काजल त्रिपाठी अपने रूप यौवन का जादू चला रही है। इस गाने का पिक्चराइजेशन बहुत ही बेहतरीन किया गया है, जोकि वीडियो में दिख रहा है।

Luliya Ke Tikuliya #Goldi Yadav #Kajal Tripathi | लुलिया के टिकुलिया | Bhojpuri Song 2024

इस गाने में  एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी डांस मस्ती करते हुए कहती है कि…
‘चलि के अमेरिका से आईटम बा आईल, सभे हैरान बाटे देखी स्टाईल, गाँव के बदल देहलेस हुलिया हो लुलिया के टिकुलिया, आईल बरियार मुश्किलिया हो लुलिया के टिकुलिया…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘लुलिया के टिकुलिया’ का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में डांस और मस्ती करके काजल त्रिपाठी सबका होश उड़ा रही हैं। इस गाने को गीतकार दुर्गेश भट्ट ने लिखा है, जबकि संगीतकार सावन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, कोरियोग्राफर साहिल राज हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version