Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

गोलू गोल्ड, प्रियंका सिंह का देवी गीत ‘आरती के बेरा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

AddThis Website Tools

शारदीय नवरात्रि में चारों तरफ माता जी की पूजा अर्चना के लिए छोटी व बड़े पंडाल सजाये गये हैं। पंडालों में सुंदर सुंदर माता जी की मूर्तियाँ स्थापित करके श्रद्धा भक्ति से धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। ऐसे में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने दुर्गा पूजा में गाने बजाने के लिए बहुत ही प्यारा देवी गीत ‘आरती के बेरा’ लेकर आई है। यह देवी गीत सिंगर गोलू गोल्ड और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में गोलू गोल्ड और एक्ट्रेस प्रियंका महारा ने पति पत्नी की भूमिका में परफॉर्मेंस किया है। यह वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर पर रिलीज किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि प्रियंका महारा शौख श्रृंगार कर रही हैं, उसी समय गोलू गोल्ड उसके पास आकर माता जी की आरती में जाने के लिए कहते हैं तो प्रियंका महारा कहती हैं कि ‘करा इंतजार अभी बइठा तू दूरा, शउख सिंगार हमर बाटे अधूरा, रुका आवतानी बिंदिया लगाई के…’
गोलू गोल्ड कहते हैं कि ‘आरती के बेरा बिती जाई ए धनी, फिर का करबू जाई के…’

#Golu Gold | Aarti Ke Bera #Priyanka Singh #Priyanka Mahara | आरती के बेरा | Bhojpuri Devi Geet 2023

देवी गीत ‘आरती के बेरा’ को अपनी मधुर आवाज में गोलू गोल्ड और प्रियंका सिंह ने गाया है। जिसके वीडियो में सिंगर एक्टर गोलू गोल्ड और एक्ट्रेस प्रियंका महारा ने शानदार अदायगी किया है। गीतकार रजनीश चौधरी हैं और संगीतकार छोटू रावत हैं। वीडियो निर्देशक नवीन सिंह हैं। एडिटर राजीव रवि आर यादव हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस देवी गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version