Home BHOJPURI रितेश पांडे का गाना GORI TOR CHUNARI BA LAL LAL RE सर्चिंग में 7 नंबर पर रहा इंडिया में

रितेश पांडे का गाना GORI TOR CHUNARI BA LAL LAL RE सर्चिंग में 7 नंबर पर रहा इंडिया में

by Team MMetro

अपनी खास गायन शैली से करोड़ों लोगों के दिलों में राज कर रहे सिनेस्टार व लोकप्रिय गायक रितेश पांडे का गाया हुआ पॉपुलर गाना गोरी तोर चुनरी बा लाल लाल रे GORI TOR CHUNARI BA LAL LAL RE इंडिया में टॉप टेन की सर्चिंग सांग में 7वें पायदान पर स्थान बनाये रहा है। एक सर्वे के अनुसार इस वर्ष के टॉप टेन आल लैंग्वेज के गानों का सर्चिंग पोजिशन में एक से दस तक कई हिंदी गाने सर्च किये गए और सातवें नंबर पर सिर्फ भोजपुरी गाना गोरी तोर चुनरी बा लाल लाल रे सर्चिंग में पाया गया है।

रितेश पांडे की मधुर गायन शैली में गाया हुआ मस्ती भरा यह सांग वाकई 2019 में पूरे वर्ष भर काफी लोकप्रिय रहा है। यह गाना सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वेव से रिलीज किया गया है। इस गाने के गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, विमलेश उपाध्याय हैं। मधुर व कर्णप्रिय संगीत से सजाया है संगीतकार आशीष वर्मा ने। परिकल्पना अमित सिंह एवं सहयोग विशाल दूबे का है। यह गाना इतना बड़ा हिट हुआ है कि हर भोजपुरिया श्रोताओं व सितारों के जुबान पर बरबस ही चढ़ा हुआ है, बहुत से लोग इस गाने को गुनगुनाते हुए देखे व सुने जाते हैं।

यूट्यूब पर तो यह गाना खूब देखा व सुना गया, जिसका श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। इसके अलावा डीजे, बैण्ड पार्टी, आर्केस्ट्रा तथा स्टेज शो में भी यह गाना बार-बार सुना व देखा गया। इतनी बड़ी उपलब्धि मिलने पर रितेश पांडे काफी खुश हैं और इसका श्रेय वे अपने श्रोताओं व संगीतप्रेमियों को देते हैं। वे श्रोताओं और दर्शकों को अपना भगवान मानते हैं, बिना उनके कुछ भी नहीं। उनकी बदौलत ही आज वे स्टारडम हासिल कर करोड़ो दिलों पर राज कर रहे हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: