Home BHOJPURI छलिया से हर्ष ठाकुर ने जीता दर्शकों का दिल

छलिया से हर्ष ठाकुर ने जीता दर्शकों का दिल

by Team MMetro

मुंबई। हालिया रिलीज की गई भोजपुरी फिल्म छलिया से रुपहले परदे पर बतौर हीरो अवतरित हुए हर्ष ठाकुर ने अपने कुशल अभिनय और जीवंत आदायगी से सिनेप्रेमियों का दिल जीत लिया है। उनका अभिनय काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लोग उनके अभिनय, डांस, एक्शन और स्टाइल की खूब सराहना कर रहे हैं।

Harsh Thakur - Chhaliya

मुंबई, गुजरात, बिहार और झारखण्ड में रिलीज की गई यह फिल्म काफी पसंद की जा रही है और इस फिल्म से दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ने में हर्ष सफल हो गए हैं। फिल्म छलिया में हर्ष ठाकुर का दमदार अभिनय का जौहर देखते ही बनता है। केंद्रीय भूमिका में युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और हर्ष ठाकुर की कमेस्ट्री सिनेप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करती है।


उनकी नायिका यामिनी सिंह और निशा झा हैं। फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी और हर्ष ठाकुर, निशा झा की रोमांटिक जोड़ी खूब पसंद की जा रही है। एक्शन और रोमांस वाली पारिवारिक इस फिल्म में एक्‍शन, इमोशन, रोमांस, ड्रामा के साथ वो सब कुछ है, जो एक कमर्शियल फिल्‍मों में होता है।

Harsh Thakur - Chhaliya

स्‍टार वर्ल्‍ड बैनर तले निर्मित की गई फिल्म छलिया के निर्माता गौतम सिंह हैं। कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक प्रमोद शास्‍त्री ने संभाला है। फिल्‍म के सहनिर्माता आनंद श्रीवास्तव हैं। लेखक एस के चौहान हैं। संगीतकार अविनाश झा घुंघरू, गीतकार मनोज मतलबी और सुमित सिंह चन्द्रवंशी हैं। छायांकन नीतू इकबाल सिंह, नृत्य रिकी गुप्‍ता, दिलीप मिस्‍त्री का है।

मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्‍लू, यामिनी सिंह, हर्ष ठाकुर, निशा झा, मनोज टाइगर, अनिल यादव, देव सिंह, बालेश्‍वर सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, गौरी शंकर, कमलकांत मिश्रा, निरंजन चौबे, मुन्ना सिंह, सीमा यादव, अर्जुन यादव, राजकुमार सिंह, आर के गोस्वामी, बिट्टू बरनवाल हैं। मेहमान कलाकार ऋतु सिंह, कनक यादव हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: