Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

छलिया से हर्ष ठाकुर की धमाकेदार एंट्री

मुंबई। भोजपुरी फिल्म जगत के सुनहरे दौर में एक नया सितारा हर्ष ठाकुर रुपहले परदे पर धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। जी हाँ, 18 अक्टूबर से भव्य पैमाने पर रिलीज की जा रही भोजपुरी फिल्म छलिया में हर्ष ठाकुर बतौर हीरो अपने दमदार अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं।

उनका किरदार काफी पॉवरफुल है, जोकि दर्शकों के दिल में अमिट छाप छोड़ने वाला है। केंद्रीय भूमिका में युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और नवोदित हर्ष ठाकुर सिनेप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं। उनकी नायिका यामिनी सिंह और निशा झा हैं। फिल्म कल्लू यामिनी और हर्ष निशा की रोमांटिक जोड़ी खूब धमाल मचाने वाली है।

इस फिल्म को लेकर हर्ष ठाकुर काफी उत्साहित हैं। एक्शन और रोमांस वाली पारिवारिक इस फिल्म में एक्‍शन, इमोशन, रोमांस, ड्रामा के साथ वो सब कुछ है, जो एक कमर्शियल फिल्‍मों में होता है।

स्‍टार वर्ल्‍ड बैनर तले निर्मित की गई फिल्म छलिया के निर्माता गौतम सिंह हैं। कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक प्रमोद शास्‍त्री ने संभाला है। फिल्‍म के सहनिर्माता आनंद श्रीवास्तव हैं। लेखक एस के चौहान हैं।

संगीतकार अविनाश झा घुंघरू, गीतकार मनोज मतलबी और सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। छायांकन नीतू इकबाल सिंह, नृत्य रिकी गुप्‍ता, दिलीप मिस्‍त्री का है।

मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्‍लू, यामिनी सिंह, हर्ष ठाकुर, निशा झा, मनोज टाइगर, अनिल यादव, देव सिंह, बालेश्‍वर सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, गौरी शंकर, कमलकांत मिश्रा, निरंजन चौबे, मुन्ना सिंह, सीमा यादव, अर्जुन यादव, राजकुमार सिंह, आर के गोस्वामी, बिट्टू बरनवाल हैं। मेहमान कलाकार ऋतु सिंह, कनक यादव हैं।