Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

लाडो मद्धेशिया, काजल त्रिपाठी और गोल्डी यादव का होली गीत ‘हरियर हरियर रंगवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

AddThis Website Tools

भोजपुरी सिनेमा वर्ल्ड में सिने स्टार लाडो मद्धेशिया अपने सिंगिंग और ऐक्टिंग से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और सिंगर गोल्डी यादव भी सिनेप्रेमियों के गर्दा उड़ा रही हैं। ऐसे में उनकी तिकड़ी में मिजाज मस्त कर देने वाला भोजपुरी होली गीत ‘हरियर हरियर रंगवा’ ऑडियंस के बीच आ गया है। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। होली स्पेशल यह गाना बेहद खूबसूरत तरीके से बनाया गया है, जो भोजपुरिया ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में लाडो मद्धेशिया और गोल्डी यादव की आवाज का जादू लोगों के मन मस्तिष्क पर छा रहा है, तो वहीं लाडो मद्धेशिया और काजल त्रिपाठी की केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है। लोग इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। इस गाने का म्यूजिक भी दमदार है और श्रोताओं के मन मोह रहा है।

Hariyar Hariyar Rangwa #Lado Madheshiya #Kajal Tripathi #Goldi Yadav | Bhojpuri #holi Song 2024

  इस गाने के  वीडियो में लाडो मद्धेशिया और काजल त्रिपाठी एक साथ होली के रंग में रंगे हुए नजर आए हैं। इसमें उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है और यह गाने को और भी खास बनाने के लिए काफी है। इस गाने में जीजा साली की होली की मस्ती लोगों को खूब लुभा रही है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि जीजा बने लाडो मद्धेशिया सिर पर लाल गमछा बाँधे, पीला कुर्ता पहने लड़कों के समूह के साथ हाथ मे पिचकारी लिये साली बनी काजल त्रिपाठी के घर पर पहुँचते हैं। काजल को देखते ही लड़के होली खेलने के लिए पीछे दौड़ते हैं तो आगे काजल का रास्ता लाडो रोक लेते हैं और रंग अबीर लगाने के लिए कहते हैं कि…
‘बहाना करेलु तू मना करेलु, बोला ये साली कहे ना ना कहेलु, माना तू बात देदा तू साथ, नाही करब गजनवा…’
तब काजल त्रिपाठी कहती हैं कि…
‘हरियर हरियर रंगवा से जीजा लहरे लागी हमर तनवा…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘हरियर हरियर रंगवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस होली गीत को सिंगर लाडो मद्धेशिया और गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में लाडो मद्धेशिया और काजल त्रिपाठी एक साथ होली का हुड़दंग मचाते हुए मस्ती में नजर आ रहे हैं। इस गाने को गीतकार राहुल यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार पवन यादव ने मधुर संगीत दिया है। गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कंपोजर राहुल यादव, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। मिक्स व मास्टर अंकित अहीर, डीआई रोहित सिंह, रिकॉर्ड सुधीर सनकी (फॉउन10 ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी, मैनेजमेंट नीरज प्रताप यादव, स्पेशल थैंक्स चन्दन वर्मा, गुरुजी अमित ओझा, ब्लेसिंग्स आरिफ भोजपुरिया का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version