Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

बंसी बिरजू को मिली सपना 

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा में कम समय में मुकम्मल स्थान बनाने वाली चंचल चुलबुली सिनेतारिका हॉट गर्ल सपना गिल बंसी बिरजू के साथ धमाल मचाते हुए नजर आने वाली हैं। सपना गिल अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी के साथ जुड़ गई हैं। वे इस कंपनी से बनने वाली लगातार कई फिल्मों में अपने अदा का जलवा बिखेरने वाली है।

Sapna Gill - Actress

निर्माणाधीन फिल्म बंसी बिरजू में बतौर नायिका वे अपनी अदा का जादू दर्शकों पर चलाने वाली हैं। इस फिल्म में सपना का किरदार काफी पावरफुल और चैलेंजिंग है। वर्ल्डवाइड चैनल व जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत फ़िल्म बंसी बिरजू के निर्माता भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा देने में अग्रणी रत्नाकर कुमार हैं। दो हीरो और दो हीरोइन वाली फिल्म बंसी बिरजू में नायक प्रवेशलाल यादव और आदित्य ओझा हैं।

नायिका सपना गिल और चांदनी सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक अजय झा हैं। फिल्म बंसी बिरजू को लेकर सपना गिल काफी उत्साहित हैं।