Home BHOJPURI ‘जा अब पलट के देखब ना’ ने पार किया 51 मिलियन व्यूज, मिले लाखों लाइक्स

‘जा अब पलट के देखब ना’ ने पार किया 51 मिलियन व्यूज, मिले लाखों लाइक्स

by team metro

भोजपुरी संगीत जगत में अपनी बेमिसाल गायकी से धमाल मचा रहे पॉपुलर सिंगर-एक्टर नीलकमल सिंह, चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी और पॉपुलर गायिका प्रियंका सिंह पहली बार एक साथ दर्दभरा विडियो सांग ‘जा अब पलट के देखब ना’ लेकर आए थे। ये म्यूज़िक वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। ये सैड सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल हो गया था और इसे अब तक लाखों व्यूज मिल रहे हैं। जी हां आपने सही सुना है। इस वीडियो सॉंग को अब तक 51 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। और इसे 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

लिंकः https://youtu.be/mWoPxf3R_kk

इस गाने में नीलकमल सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे से नाराज नजर आ रहे हैं। लगता है कि दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई है और एक दूसरे से कह रहे हैं- ‘जा अब पलट के तेरी ओर नहीं देखेंगे’। इस गाने को भव्य लोकेशन पर फिल्माया गया था। इस सेड सॉंग के पोस्टर में भी नीलकमल सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे से मुंह मोड़े हुए नजर आ रहे थे. गाने को 18 अप्रैल 2021 को रिलीज किया गया था।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत इस दर्द भरे गीत को नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत राज गाजीपुरी का है। इसके अरेंजर मोहित मौर्या हैं। गाने का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है। इस के वीडियो निर्देशक रवि पंडित और कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। इसके एडिटर दीपक पंडित और प्रोडक्शन इंचार्ज पंकज सोनी हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: