Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

पैजनियां में नजर आयेंगे जौनपुर के जितेन्द्र झा


जौनपुर। भोजपुरी फिल्मी दुनिया से एक खास चेहरा जो जौनपुर जिले की पहचान है। अभिनेता जितेन्द्र झा 2 सितंबर से अपनी नई फिल्म पैजनियां करने जा रहे हैं। ये फिल्म लव और इमोसन से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म कि शूटिंग अयोध्या बस्ती और गोंडा के विभिन्न स्थान पे होगी। फिल्म 4दोस्तो की दोस्ती को दर्शाती है। फिल्म SRG बैनर तले बन रही है। इसके निर्माता सीताराम गुप्ता, निर्देश और लेखक संतोष धावेलकर जी है। फिल्म में संगीत सावन कुमार का है जबकि आवाज अलका झा, मोहन राठौर, सावन कुमार अन्य का है। फिल्म की मुख्य भूमिका में जितेन्द्र झा जीतू, नीतू मौर्या, राज सिंह राजपूत, राहुल, मेराज खान व अन्य कलाकार हैं ये फिल्म 2 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगी।