Home BOLLYWOOD सृष्टि भारती की आवाज में ‘सखी सइयाँ ला सजल जरूरी बा हो’ में दिखा काजल त्रिपाठी का मनमोहक अंदाज

सृष्टि भारती की आवाज में ‘सखी सइयाँ ला सजल जरूरी बा हो’ में दिखा काजल त्रिपाठी का मनमोहक अंदाज

by team metro

भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर सृष्टि भारती और पॉपुलर अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी शानदार केमिस्ट्री जमाते हुए भोजपुरी लोकगीत ‘सखी सइयाँ ला सजल जरूरी बा हो’ लेकर आई हैं। जिसे संगीतप्रेमी खूब पसंद कर रहें हैं। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सृष्टि भारती की मधुर आवाज का जादू खूब चल रहा है। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी ने मनमोहक नजाकत से बिजली गिरा रही है। वह ब्लू घघरा पहले बला की खूबसूरत लग रही है। इस गाने में सिंगर सृष्टि भारती और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है, जो देखने और सुनने से हर किसी का मिजाज मस्त हो रहा है।
इसके वीडियो में दिखाया गया है कि अदाकारा काजल त्रिपाठी को अपने परदेसी पिया के आने का बेसब्री से इंतजार है। परदेस से आ रहे अपने पति के स्वागत में सज संवर रही है। जब उसकी सखियां पूछती हैं तो वह कहती है कि…
‘आज शहर से सइयाँ हमार अइहें, सखी हमरा ला लेके बहार अइहें, ढ़ेर दिन से भईल उनसे दूरी बा हो, सरकइले ई हाथ के चूड़ी बा हो, सखी सइयाँ ला सजल जरूरी बा हो…’

इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जब भी कोई सांग आता है तो वह बड़ा कमाल का होता है। मुझे उन गानों में अदायगी करके बहुत मजा आता है। इस म्यूजिक कंपनी के गानों की शूटिंग करने में एक अलग ही अनुभव मिलता है। बेस्ट से बेस्ट भोजपुरी गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर बहुत बहुत धन्यवाद। इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को भी दिल से धन्यवाद।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘सखी सइयाँ ला सजल जरूरी बा हो’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर सृष्टि भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने लाजवाब डांस का तड़का लगाया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर अनिल एडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Related Videos

Leave a Comment