Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

काजल त्रिपाठी और खुशी कक्कड़ का होली गीत ‘टीसता फगुनवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

AddThis Website Tools

बसंती मौसम और फागुन का मन भावन महीना लोगों में एक अलग ही उन्माद भर देता है, तो वहीं फगुआ की खुमार से लोग बाग का मिजाज मदमस्त हो जाता है। ऐसे मौसम में होली से पहले ही होली का गाना ‘टीसता फगुनवा’ लेकर आईं हैं भोजपुरिया अदाकारा काजल त्रिपाठी। उनका साथ दिया है जन जन में लोकप्रिय सिंगर खुशी कक्कड़ ने। उनकी शानदार जोड़ी में आया यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे देखकर रंगों से सराबोर फगुआ का एहसास दिल दिमाग में छा रहा है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपनी मोहक अदा से सबका दिल धड़का रही है।
इस होली गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि होली के टाइम पर काजल त्रिपाठी का हसबैंड परदेस में है। लोगों को होली खेलते देखकर उसका मन भी होली खेलने का हो रहा है। इसलिए वह अपने पति को फोन लगाकर कहती है कि…
‘बहतावे फगुनी बयार ए पिया, छछनता जियरा हमार ए पिया, आजा रेलिया धके खोजे मुनवा ए राजा जी, टीसता फगुनवा दुगुनवा ए राजा जी…’

Tisata Fagunwa #Kajal Tripathi #Khushi Kakkar #Bhojpuri #Holi #song #shorts #holisong

इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘फागुन के महीना में गुलाबी ठंडी और बसंत ऋतु के एहसास तन मन को भाव विभोर कर देता है। ऐसे में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से आया मेरा होली सांग ‘टीसता फगुनवा’ फगुआ के माहौल में चार चाँद लगा दिया है। होली से पहले ही शूटिंग के सेट पर हमने जीभर के होली का हुड़दंड मचाया था, इसीलिए इस गाने में भरपूर मस्ती दिख रही है। इतना बढ़िया होली का निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद हूं!’
सिंगर खुशी कक्कड़ ने कहा कि ‘मेरी आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह होली गीत बहुत ही मजेदार है। आप सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत ‘टीसता फगुनवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके हुड़दंग मचा रही हैं। इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version