Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

एक बार फिर साथ आई करिश्मा कक्कड़ और काजल त्रिपाठी की जोड़ी, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने पेश किया लोकगीत ‘निरदईया मरद’

भोजपुरी जगत में सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज में गाने गाकर सबका दिल जीत लेती हैं। उनके गाये हुए गाने लोगों के दिलोंदिमाग में छा जाता है और भरपूर प्यार मिलता है। वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपनी मनमोहक अदाकारी से करोड़ो दिलों पर राज करती है। अपनी मोहिनी मुस्कान और दिलकश अदाओं से अपने फैंस व ऑडियंस पर खूब जादू चलाती हैं। इसी कड़ी में इस सिंगर करिश्मा कक्कड़ और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की शानदार जोड़ी में आया लोकगीत ‘निरदईया मरद’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को सिंगर करिश्मा कक्कड़ की मधुर आवाज और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की कमरतोड़ महफ़िल लूट रही है। इसके वीडियो में काजल ने जोरदार ठुमका लगाकर खूब गरदा उड़ाया हैं। वह अक्ट्रेक्टिव लुक व अपनी कातिल अदाओं से सब पर जादू चला रही है। यह गाना देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है, वहीं इसका गीत-संगीत बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच किया गया है।
इसके वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का पति उससे बहुत प्यार करता है। लेकिन काजल अपने पति से बहुत परेशान हो रही है। वह कहती है कि…
‘अभी नये भईल मोर शादी बा, होत देहिया के रोज बरबादी बा, उठता दरदिया सुना कोमल कलाइया धरा, चूम लेला गलिया ओठललिया ये निरदईया मरद…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘निरदईया मरद’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर करिश्मा कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने मनमोहक अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार शुभदयाल ने लिखा है, जबकि संगीतकार चमन सिंह ने मधुर संगीत दिया है। मिक्स एंड मास्टर अजय सिंह एजे ने किया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, डीओपी संतोष यादव व नवीन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।