Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

भोजपुरी की मशहूर फिल्म लिट्टी चोखा में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आएंगी प्रीति सिंह, देखिएं तस्वीरें

khesai lal yadav with priti singh (1)

Priti Singh With Khesari Lal Yadav

कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी सिनेतारिका प्रीति सिंह इन दिनों सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ पहली बार भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनका किरदार काफी पॉवरफुल है। वे पहली बार खेसारीलाल यादव के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनने वाली सुपरस्टार खेसारीलाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा की शूटिंग इन दिनों बुंदेलखंड के बाँदा के मनोरम स्थलों पर की जा रही है। जिसमें प्रीति सिंह अपने हुनर का जलवा बिखेरने वाली हैं। बिहार व उत्तर भारत की संस्कृति से जोड़ती इस फिल्‍म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। फिल्म सह निर्मात्री अनिता शर्मा व सह निर्माता पदम सिंह हैं।

Priti Singh With Khesari Lal Yadav

गौरतलब है कि प्रीति सिंह बतौर अभिनेत्री भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मुकम्मल स्थान बना चुकी हैं। उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, सभी फिल्मों में उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई है। फिल्म लिट्टी चोखा से माध्यम से वे एक बार फिर अपने अभिनय व नृत्य से दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं। सवाल के जवाब में प्रीति सिंह ने बताया कि करोड़ों दिलों पर राज करने वाले खेसारीलाल यादव के साथ शूटिंग करना काफी अच्छा अनुभव मिल रहा है। वे काफी सुलझे हुए सुपरस्टार हैं। वे हर सीन में बहुत कोऑपरेट करते हैं।

Priti Singh With Khesari Lal Yadav

प्रीति ने यह भी कहा कि लिट्टी चोखा हमारे भोजपुरी समाज से जुड़ा हुआ एक शब्द ही नहीं बल्कि भोजपुरी संस्कृति को भी दर्शाता है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों में संदेश भी देगी। इस फिल्म को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। फिल्म के निर्माता प्रदीप शर्मा जी का इस फिल्म के माध्यम से जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश है। क्योंकि लिट्टी चोखा शब्‍द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है। सामाजिक मुद्ददे पर आधारित इस फ़िल्म की मेकिंग निर्देशक पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा बहुत ही बेहतरीन कर रहे हैं। यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।