Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह का  गाना ‘धोखा देती है’ फुल वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, अक्षरा सिंह ने गिराई बिजली

भोजपुरी के ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव और भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह का रोमांटिक गाना ‘धोखा देती है’ का पहली बार फुल वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना भोजपुरी फ़िल्म ‘बलम जी लव यू’ का है, जिसके वीडियो में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह फुल मस्ती और धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस गाने को पूरे गांव वाले लुक में शूट किया गया है। जब गांव में स्टेज प्रोग्राम होता है तो कैसे उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है। उसी तर्ज पर इस सांग को बनाया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के ऊपर लट्टू होकर उनके कदम से कदम मिलकर डांस कर राह हैं। वही अक्षरा भी खेसारी की हौसला अफजाई करते हुए उनका साथ दे रही हैं। खेसारी इस लुक में एक दम जबरदस्त दिख रहे हैं। उसके ऊपर उनका अतरंगी हेयर स्टाइल भी उन पर खूब जच रहा है। जिसे गाने में गांव देहात का परिवेश एक दम सटीक बैठ रहा है। गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वही अक्षरा ने भी वेस्टर्न लुक से दर्शकों को घायल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

इस ‘धोखा देती है’ फुल वीडियो सांग में दिखाया गया है कि किसी बारात में खेसारी लाल गये हुए हैं और वहाँ पर स्टेज पर अक्षरा सिंह डांस परफॉर्मेंस कर रही हैं और सबको दीवाना बना रही हैं। वह डांस करते हुए गाते हुए कह रही हैं कि…
‘लड़की के पीछे घूमते हैं सब लड़के आवारे, मन भर जाये तो ब्रेकअप करके कल्टी वो मारे, हर आशिक माशूका को समझे बाप की खेती है…’
तब यह सुनकर खेसारी लाल स्टेज पर चढ़कर अक्षरा सिंह को जवाब देते हुए कहते हैं कि….
‘अरे लड़की भी ना… अरे लड़की भी ना प्यार को सीरियस लेती है, सौ में से नब्बे को धोखा देती है…’

इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन ने खास अंदाज में गाया है। इस गाने के गीतकार स्व० श्याम देहाती हैं, जबकि संगीत दिया है संगीतकार ओम झा ने। पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस फ़िल्म के निर्माता सीमा देवी रूंगटा व आनन्द कुमार रूंगटा हैं। एसोसिएशट प्रोड्यूसर रज्जु अंसारी और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं।