Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

खेसारी लाल यादव के साथ श्रुति राव ने लूटा फैंस का दिल, `आशिकी` को मिली बंपर ओपनिंग

भोजपुरी के हिट मशीन खेसारी लाल यादव के साथ चार्मिंग गर्ल श्रुति राव रुपहले परदे पर एक बार फिर धमाल मचा रही हैं। वे अपने लाजवाब अदायगी और हुश्न के जादू से दर्शकों का मन मोह रही हैं।
भोजपुरी के शोमैन प्रदीप के शर्मा द्वारा निर्मित सुपर हिट फिल्म लिट्टी चोखा में जहाँ श्रुति राव ने अपनी अदा का जलवा बिखेरा था, वहीं एक बार फिर खेसारी लाल यादव के साथ फुल टू धमाल मचाते हुए दर्शकों का दिल जीत रही हैं। 4 मार्च से हॉउसफुल बोर्ड के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म आशिकी को जहां बंपर ओपनिंग मिली है, वहीं फिल्म के पोस्टर को पटना के बीना सिनेमा हॉल में दूध से नहलाया गया। इतना ही नहीं रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म के पोस्टर की आरती गई और टीका लगाया गया था।
गौरतलब है कि फिल्म आशिकी में श्रुति राव खेसारी लाल यादव के प्यार की दीवानी नजर आती हैं, मगर कहानी में मोड़ ऐसा आता है कि आम्रपाली दुबे उनका प्यार उड़ा ले जाती हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और श्रुति राव पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में जहां प्यार-मोहब्बत देखने के लिए मिल रहा है, वहीं इसमें समाज के कड़वे सच का भी आइना दिखाया गया है। उनके बीच की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म आशिकी को बिहार, झारखंड और नेपाल में फ़िल्म वितरक कंपनी प्रांशुल मैजिक मोमेंट के प्रवीण कुमार ने रिलीज किया है। इस फिल्म को आरडीसी मीडिया और एनके म्यूजिक के दुर्गा राम चौधरी का विशेष सहयोग मिला है। फिल्म के निर्माता भोजपुरी के शोमैन प्रदीप के. शर्मा हैं। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा ने किया है। को-प्रोड्यूसर अनिता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म की स्टोरी खेसारीलाल यादव ने लिखा है। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार ओम झा और आर्या शर्मा का है। गीतकार स्व. श्याम देहाती और विजय चौहान हैं। सिनेमाटोग्राफर आर आर प्रिंस है। एक्शन मास्टर हीरा यादव और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। फ़िल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। फ़िल्म में मुख्य कलाकार खेसारीलाल यादव, आम्रपाली दूबे, श्रुति राव, कुणाल सिंह, प्रकाश जैस, पदम सिंह, बीना पांडेय, पप्पू यादव, यादवेन्द्र यादव आदि हैं।