Home BHOJPURI खुशबू तिवारी केटी और काजल त्रिपाठी का नया लोकगीत ‘बलमू तोहरा पाप पड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

खुशबू तिवारी केटी और काजल त्रिपाठी का नया लोकगीत ‘बलमू तोहरा पाप पड़ी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

by team metro

भोजपुरी की वायरल सिंगर और रैपर खुशबू तिवारी केटी अपने फैंस और ऑडियंस के लिए नया मजेदार भोजपुरी लोकगीत ‘बलमू तोहरा पाप पड़ी’ लेकर आई हैं। जिसमें खुशबू का साथ पॉपुलर अदाकारा काजल त्रिपाठी ने देकर शमाँ बांध दिया है। इस गीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह सांग खूबसूरत पत्नी को छोड़ किसी परायी स्त्री से आशिकी करने वाले पति के बेवफाई पर आधारित बनाया गया है। जिसे अपनी खास शैली में खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। इस गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी ने अपनी अदा और हुश्न का जलवा बिखेर कर कयामत ढा रही हैं। उसके तीखे नैन नक्श, मोहिनी मुस्कान, पतली कमर की लचक पर हर कोई घायल दीवाना हो रहा है। यह सांग देखने और सुनने में बहुत ही मस्त और मधुर लग रहा है। यूँ कहें कि सिंगर खुशबू तिवारी केटी और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की जोड़ी और केमिस्ट्री फुल धमाल मचा रही है।

मधुर और कर्णप्रिय लोकगीत ‘बलमू तोहरा पाप पड़ी’ के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी जैसी ब्यूटीफुल वाइफ होने के बावजूद भी उसका हसबैंड कहीं और गुलछर्रे उड़ा रहा है। वह अपनी पत्नी से बेवफाई कर रहा है। जिस बात का पता चलते ही काजल बहुत नाराज होती है। वह अपनी सहेलियों संग अपने पति की बेवफाई की बात का जिक्र करती है। वह अपने पति को कोसते हुए कहती है कि…
‘घर में छोड़ी मेहर घुमावेला सवतिया, कान खोलि राजा जी सुना हमर बतिया, कुहकत दिल ना कहियो माफ करी, ए बलमू, ए बलमू, ए बलमू तोहरा पाप पड़ी…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘बलमू तोहरा पाप पड़ी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। जिसके सुरीली आवाज पर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कमर तोड़ डांस किया है। इस गाने के गीतकार यादव राज ने लिखा है और संगीतकार रौशन सिंह ने म्यूजिक दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर अनिल एडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Related Videos

Leave a Comment