Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

खुशबू तिवारी केटी, प्रतिष्ठा ठाकुर का देवी गीत ‘ए महामाई हो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

AddThis Website Tools

शारदीय नवरात्रि में आदि शक्ति स्वरूपा दुर्गा माता के भक्तों के भाव भजन के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स एक से बढ़कर एक देवीगीत हर वर्ष की भाँति इस साल भी लेकर आई है, जोकि माता के पंडालों में भी बजाये व गाये जा रहे हैं। पॉपुलर सिंगर्स की आवाज में जो भी देवीगीत इस म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है, सभी गीतों को खूब पसंद किया जा रहा है। इसी कड़ी में वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी का गाया हुआ देवी गीत ‘ए महामाई हो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जोकि एक्ट्रेस प्रतिष्ठा ठाकुर पर फिल्माया गया है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक दुखियारी लड़की पर माता जी की कृपा होती है और उसे माँ जगदंबा की शरण मिल जाती है तो वह माँ जगत जननी की दिल से पूजा अर्चना करती है और माता जी की महिमा व दयालुता की बखान करती है। वह कहती है कि ‘तू ममता के मूरत हउ, तू प्यार के हउ खान हो, तोहरा जस केहू ना मिलल, घूम लिहनी जहान हो… छोडिके तोहर चरनिया, बेटी कहाँ जाई हो, कि तोहर सहारा खाली चाहीं हो ए महामाई हो…’

Ae Mahamaai Ho #Khusbu Tiwari KT #Prathistha Thakur | ए महामाई हो | Bhojpuri Devi Geet  2023

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत यह देवीगीत ‘ए महामाई हो’ के गाने को जहां खुशबू तिवारी केटी ने अपनी निराली आवाज में माँ का महिमा मंडन करके सबको भाव विभोर कर दिया है, वहीं इसके वीडियो में प्रतिष्ठा ठाकुर ने माँ महिमा की बखान करते हुए बहुत अच्छा परफॉर्मेंस किया है। ट्रेडिशनल लुक में अदायगी करके सबका दिल जीत लिया है।
इस देवीगीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके गीतकार बेबी दूबे हैं और संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो निर्देशक आर्यन देव हैं। एडिटर मीत जी, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस देवी गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version