Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुआ खुशी कक्कर और लवली काजल का नया सांग ‘गोराये वाला क्रीम’

AddThis Website Tools

म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी सुरीली आवाज का जादू चला रही सिंगर खुशी कक्कर का गाया हुआ नया भोजपुरी सांग ‘गोराये वाला क्रीम’ ऑडियंस के बीच आ गया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस लवली काजल ने फुल टू धमाल अदायगी किया है। यह धमाकेदार भोजपुरी गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इसका ऑडियो और वीडियो बहुत ही शानदार बनाया गया है, जिसे देखने व सुनने में काफी आनंद आ रहा है। इसका फिल्मांकन भी रिच लेबल पर किया गया है। गाने की वीडियो में लवली काजल अपने पति से गोरा चेहरा बनाने वाली क्रीम की डिमांड करती हैं। उनका कहना है कि खेत में काम करते-करते उनका चेहरा सांवला हो गया है। अब ऐसी क्रीम लेकर आइये जिसे लगाने से चेहरा गोरा हो जाएगा।
गाने का बोल है – ‘मेकप सेकप हम कुछउ ना जानी, तू मिलला सउखीन, एगो लिया द एराजा जी, गोराये वाला क्रीम…’

#Video | Goraye Wala Cream | #Khushi Kakkar | #Lovely Kajal | गोराए वाला क्रीम | Bhojpuri Song 2023

इस नए भोजपुरी सांग ‘गोराये वाला क्रीम’ के वीडियो में लवली काजल इंडियन लुक में भी बिजली गिरा रही हैं। उनकी मासूमियत पति को लेकर शिकायत करने का अंदाज फैंस को जरूर पसंद आने वाला है।  सिंगर खुशी कक्कर की सुरीली आवाज और एक्ट्रेस लवली काजल अदायगी  गाने में चार चाँद लगा रही है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस भोजपुरी गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर खुशी कक्कर, एक्ट्रेस लवली काजल हैं। गीतकार नितेश ठाकुर और वर्षा सिंह हैं। संगीतकार शंकर सिंह हैं। वीडियो डायरेक्शन संदीप राज हैं। कोरियोग्राफर योगेश मौर्य हैं। इस गाने आल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version