Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

ख़ुशी कक्कड़, काजल त्रिपाठी भोजपुरी गाना ‘जसही लगवनी ओठललिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

AddThis Website Tools

सिंगर ख़ुशी कक्कड़ और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का नया भोजपुरी गाना ‘जसही लगवनी ओठललिया’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है। इस गाने में काजल त्रिपाठी अपनी एक एक अदा से दर्शकों को घायल कर रही है। भोजपुरी गाना ‘जसही लगवनी ओठललिया’ बड़े ही मस्तीभरे अंदाज में बनाया गया है। हर कोई मस्ती के मूड में नजर आ रहा है। गाने में काजल त्रिपाठी अपने घर की ड्रेसिंग टेबल पर बैठकर सज श्रंगार कर रही है। जिसे देखकर उसके ऑन स्क्रीन पिया का मन डोलने लगता है। और वो काजल के साथ मनमोह लेने वाली मस्ती करते है। वही गाने में काजल की महरून और पिंक कलर की साड़ी मेबेहड़ ही कातिलाना अंदाज के साथ में डांस करती हुई दिखाई दे रही है, उसके ऊपर उनके फेस एक्सप्रेसशन लोगों को घायल करने के लिए काफी है। अगर एक शब्द में कहूँ तो गाना बहुत ही शानदार तरीके से बनाया गया है। जिसे देखकर पता चल रहा है कि अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी बिग बजट के गाने बनाने लगे हैं।

Jasahi Lagawani Othalaliya #Khushi Kakkar #Kajal Tripathi जसही लगवनी ओठललिया | Bhojpuri Song 2024

इस गाने में  एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी डांस मस्ती करते हुए कहती है कि…
‘देखे में रईस पियवा छन भर में हो गइले छलिया, अहि दादा जसही लगवनी ओठललिया…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘जसही लगवनी ओठललिया’ का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इसके वीडियो में डांस और मस्ती करके काजल त्रिपाठी सबका मन मोह रही हैं और महफ़िल लूट रही हैं। इस गाने को गीतकार विष्णु विशेष ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी गौरव राय, राजन हैं। कास्ट्यूम डिजाइनर बादशाह खान हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version