Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

किशन राय और प्राची सिंह का पहला वीडियो सांग हुआ रिलीज

मुंबई। हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जाने वाली फिल्म भोजपुरी फिल्म मेरे प्यार से मिला दे से धमाल मचाने आ रहे बतौर हीरो किशन राय अभिनेत्री प्राची सिंह का एक साथ पहला वीडियो एल्बम सांग नथुनिया झुलावे के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कम्पनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना सुनने और देखने में काफी अच्छा लगता है।

राय फिल्म्स इंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित किया गया इस गाने में अभिनेता किशन राय और अभिनेत्री प्राची सिंह ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। म्यूजिकल एल्बम सॉन्ग के निर्माता किशन राय हैं। वीडियो डायरेक्टर धीरज ठाकुर हैं। सिंगिंग अशी तिवारी ने किया है। संगीतकार आर्या शर्मा तथा गीतकार पप्पू गौतम हैं। छायांकन खुशदीप सिंह, नृत्य निर्देशन नीलेश मिश्रा का है।

इस वीडियो का संकलन अनिल कुमार ने किया है। गौरतलब है कि किशन राय बतौर हीरो भोजपुरी फिल्म मेरे प्यार से मिला दे जल्द ही लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनकी नायिका फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 एवं फिल्म क्रेक फाइटर फेम संचिता बनर्जी हैं। साथ ही प्राची सिंह भी अहम भूमिका में बतौर नायिका जलवा बिखेरेंगी।