Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

भोजपुरी फिल्म प्रेम कैदी से आया कुणाल तिवारी और काजल यादव का रोमेंटिक सांग रेडियम

AddThis Website Tools

भोजपुरी के स्टार कुणाल तिवारी और एक्ट्रेस काजल यादव का भोजपुरी गाना ‘रेडियम’ ऑडियंस के बीच धमाल मचाने आ गया है। यह रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘रेडियम’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में कुणाल तिवारी हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं, उनके साथ स्काई ब्लू लहँगा पहने काजल यादव बहुत क्यूट लग रही हैं। यह क्यूट कपल जोड़ी इस गाने के वीडियो में खूब गर्दा उड़ा रहे हैं। डिस्को लाईट में सजे हुए कई राउंड टेबल के बीच मे उनका नाच गाना बहुत ही शानदार फिल्माया गया है। इस गाने में कुणाल तिवारी प्यार का इजहार काजल यादव से करते हुए रोमांटिक गाने गाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके वीडियो में हैंडसम लुक कुणाल तिवारी लवर ब्वॉय लग रह हैं और  प्रेमिका बनी ऐक्ट्रेस काजल यादव अपनी खूबसूरती से मन मोह रही हैं। गाने के वीडियो में दोनों एक्टर कमाल के परफॉर्मेंस कर रहे हैं और रीयल कपल लग रहे हैं। इस गाने को सिंगर विजय चौहान और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है।

#VIDEO | REDYAM #Kunal Tiwari #Kajal Yadav | Bhojpuri Movie Song 2024

कुणाल तिवारी और एक्ट्रेस काजल यादव का यह भोजपुरी गाना ‘रेडियम’ भोजपुरी फिल्म प्रेम कैदी का है, जिसमें केंद्रीय भूमिका में कुणाल तिवारी और काजल यादव हैं। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री कमाल की लग रही हैं।
गीता तिवारी प्रोडक्शन, मधु मंजुल आर्ट्स एंड सांवरे फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म प्रेम कैदी के निर्माता धीरेंद्र कुमार झा एवं विजय यादव हैं। निर्देशक प्रवीण कुमार गुदड़ी हैं। मुख्य कलाकार कुणाल तिवारी, काजल यादव, ललित, आकांक्षा दूबे, जैतोष कुमार आदि हैं। इसका राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version