Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ लाडो मद्धेशिया और लवली काजल का नया सांग ‘ललईया के’

AddThis Website Tools

भोजपुरिया स्टार सिंगर एक्टर लाडो मद्धेशिया की फिल्मों और गानों को ऑडियंस बहुत पसंद करती है। उनके आवाज की दीवानगी श्रोताओं और उनके फैंस के बीच देखने को मिलती है। ऐसे में लाडो मद्धेशिया और सिंगर गोल्डी यादव की आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘ललईया के’  वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में लाडो मद्धेशिया ने सुर ताल से सुरों की तान छेड़ दी है, उनके साथ सिंगर गोल्डी यादव में अपनी सुरीली आवाज से शानदार जुगलबंदी की है। वहीं इस गाने के वीडियो में लाडो मद्धेशिया और एक्ट्रेस लवली काजल के अदाकारी की युगलबंदी देखने को मिल रही है। उनकी अतरंगी केमेस्ट्री उनके फैन्स और ऑडियंस को खूब भा रही है। पति-पत्नी के बीच की रोमांटिक केमेस्ट्री पर आधारित इस लोकगीत का ऑडियो और वीडियो देखने व सुनने में मस्त लग रहा है।

Lalaiya Ke #Lado Madhesiya #Goldi Yadav #Lovely Kajal | ललईया के  | Bhojpuri Song 2024

लाडो मद्धेशिया और एक्ट्रेस लवली काजल की लाजवाब केमेस्ट्री में बना भोजपुरी लोकगीत ‘ललईया के’ वीडियो में दिखाया गया है कि लाडो मद्धेशिया से उनकी पत्नी बनी लवली काजल दूर दूर रहती है, उन्हें भाव नहीं दे रही है। वह किसी बात से खिन्न है। उससे लाडो पूछते हैं कि… हमरा के छोड़ काहे भागेलु हो, केतनो जगाई नाही जागेलु हो… तब लवली काजल जवाब देते हुए कहती हैं कि ‘अरे… लागे बिगाड़ देबा साचो ए राजा तलईया के, काहे फेरा में रहेला ललईया के, छोड़ि द ए राजा कलईया के…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना भोजपुरी लोकगीत ‘ललईया के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर लाडो मद्धेशिया और गोल्डी यादव हैं। गीतकार यादव नीरज, संगीतकार पवन यादव हैं। वीडियो निर्देशक सुनील बाबा, कोरियोग्राफर सोनी समीर, डीओपी गौरव राय व सुनील, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। रिकॉर्डिंग और मिक्स सुधीर सनकी (फॉउन 10) ने किया है। स्पेशल थैंक्स चंदन वर्मा का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version