Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

लाडो मद्धेशिया का भोजपुरी लोकगीत ‘झूले झुलनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

AddThis Website Tools

भोजपुरी फ़िल्म स्टार व सिंगर लाडो मद्धेशिया का एकदम नया खाँटी भोजपुरी लोकगीत ‘झूले झुलनिया’ तहलका मचाने आ गया है। यह देसी खाँटी कहरवा गीत कानों में मिसिरी घोल रहा है, जोकि सुनने में बहुत ही मधुर लग रहा है। यह गाना फुल एंटरटेनिंग देहाती लोकगीत है, जोकि देसी स्टाइल में फिल्माया गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को लाडो मद्धेशिया ने ठेठ भोजपुरिया अंदाज में गाकर सबका मन मोह लिया है और मधुर आवाज में छाप छोड़ रहे हैं। इस गाने को एक्टर लाडो मद्धेशिया और एक्ट्रेस शोना पांडेय पर फिल्माया गया है। जिसमें वे दोनों कलाकार देसी लुक में भारतीय वेशभूषा में नजर आ रहे हैं और साथ ही साथ देसी ठुमका लगाकर वह दोनों हर किसी का दिल जीत रहे रहे हैं। इसके वीडियो में गाँव का पुराने जमाने का माहौल दिखाया गया है। जिसमें एक्ट्रेस मटके में कुआँ से पानी भर रही है और उसके अंग अंग की सुंदरता का कवि बोध करते हुए उसके सौंदर्य का वर्णन कर रहा है। इस दर्शनीय वीडियो सांग का पिक्चराइजेशन बहुत ही कमाल का किया गया है।
लाडो मद्धेशिया इस गाने में शोना पांडेय की सुंदर भाव भंगिमा देखते हुए और उसे रिझाते हुए कहते हैं कि…
‘झूले झुलनिया ना गोरी के झूले झुलनिया ना, बारी उमर कमर करधनिया, गोरिया खींचे निहुरि के पनिया, गोरी के झूले झुलनिया ना..’

Jhule Jhulaniya #Lado Madhesiya #Goldi Yadav #Shona Pandey | झूले झुलनिया | Bhojpuri Lokgeet 2024

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘झूले झुलनिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने के सिंगर लाडो मद्धेशिया और गोल्डी यादव हैं। इसके वीडियो में देहाती लुक में लाडो मद्धेशिया और शोना पांडेय की केमिस्ट्री बहुत ही मजेदार दिख रही है। इस गाने के गीतकार यादव नीरज है और संगीत पवन यादव ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल,पीआरओ ब्रजेश मेहर, डीओपी गौरव राय व सुनील, एडीटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।
 

AddThis Website Tools
Exit mobile version