Home BOLLYWOOD Laxmii: जानिए कितने महीने बाद अक्षय कुमार कर रहे वापसी, नई फिल्म लक्ष्मी की रिलीज अब कुछ घंटो का इंतज़ार

Laxmii: जानिए कितने महीने बाद अक्षय कुमार कर रहे वापसी, नई फिल्म लक्ष्मी की रिलीज अब कुछ घंटो का इंतज़ार

by Team MMetro
Laxmii
Laxmii
Akshay Kumar new movie Laxmii Poster

Laxmii: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री में एक साल में सबसे ज़्यादा फ़िल्में करने के लिए जाने जाते हैं। औसत वह एक साल में करीब चार फ़िल्में करते हैं। ऐसे में तीन से चार महीने के अंदर फैंस को उनकी फ़िल्म देखने को मिल जाती है। लेकिन कोरोना वायरस ने इस इंतज़ार को काफी लंबा कर दिया है। करीब नौ महीने के बाद वह वापस लौट रहे हैं।

गुड न्यूज़ के बाद लक्ष्मी
अक्षय कुमार आखिरी फ़िल्म गुड न्यूज़ थी। इसे न्यू ईयर के मौक पर रिलीज़ किया गया था। इसमें कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर ख़ान मुख्य भूमिका में थे। अब 9 महीने के बाद दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार लक्ष्मी फ़िल्म में नज़र आने वाले हैं। ख़ास बात इसमें भी उनके ओपोजिट कियारा आडवाणी नज़र आने वाली हैं। ऐसे में फैंस के लिए दिवाली धमाकेदार होने वाली है।

कब और कहां देखें लक्ष्मी
लक्ष्मी को पहले थिएटर्स में रिलीज़ किया जाना था। लेकिन कोरोना काल में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने का फैसला किया गया। फ़िल्म को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा। ऐसे में अगर आपके पास वीआईपी सब्सक्रिप्शन है, तो आप इस ब्लॉकबस्ट टिकट फ़िल्म को देख सकते हैं। रिलीज़ टाइम की बात करें, तो बस अब कुछ घंटों का इंतज़ार बचा है। फ़िल्म को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे रिलीज़ किया जाएगा।

बदला गया नाम, इस फ़िल्म की है रीमेक
लक्ष्मी को रिलीज़ से पहले कुछ विवादों का सामना करना पड़ा। ऐसे में फ़िल्म के नाम के पीछे से बम शब्द को हटाने का फैसला किया गया। वहीं, अगर फ़िल्म की बात करें, तो यह साउथ फ़िल्म कंचना की रीमेक है। इसें कंचना के निर्देशक राधवन लॉरेंस ही निर्देशित कर रहे हैं। यह उनकी डेब्यू बॉलीवुड फ़िल्म है। फ़िल्म को शबीना ख़ान और तुषार कपूर प्रोड्यूसर कर रहे हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: