Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

लव लेटर का हुआ मुहूर्त

AddThis Website Tools

मुंबई। डिस्कवरी फिल्म्स इंटरनेशनल प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म लव लेटर का संगीतमय मुहूर्त धूमधाम से मुंबई के एस.आर. रिकॉर्डिंग स्टूडियो में विधिवत पूजा आराधना करके किया गया। हिन्दी फिल्म भाग डार्लिंग भाग से फिल्म नीर। आता मामेन्द्र कुमार ने पत्रकारिता से फिल्म निर्माण में कदम रखा था।

Love later - Movie - Muhurt

उस फ़िल्म के निर्देशक पराग पाटिल थे। दूसरी बार भोजपुरी फ़िल्म हम किसी से कम नहीं का निर्माण किया, जिसके निर्देशक नंदकिशोर महतो थे। अब तीसरी फिल्म भोजपुरी में लव लेटर बना रहे हैं। इस फिल्म के निर्माण में वे काफी बारीकी से ध्यान दे रहे हैं।

Love later - Movie - Muhurt

केंद्रीय भूमिका में गायक नायक यूटूयब किंग समर सिंह हैं और उनकी नायिका है गायिका श्रुति राव। उनकी रोमांटिक जोड़ी काफी धमाल मचाने वाली है। फिल्म के लेखक, निर्माता व निर्देशक मामेन्द्र कुमार हैं।

Love later - Movie - Muhurt

पटकथा व संवाद संजीव श्रीवास्तव ने लिखा है। मधुर गीत व संगीत मुन्ना दूबे है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, प्रोडक्शन रंजीत कुमार का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

Love later - Movie - Muhurt

मुख्य भूमिका में समर सिंह, श्रुति राव, गिरीश शर्मा, शिवानी भारद्वाज, मास्टर अमृत भारद्वाज अन्य कलाकारों का चयन जारी है। फिल्म की शूटिंग पंद्रह नवम्बर से मेरठ, दिल्ली एवं कई अन्य रमणीय स्थलों पर की जाएगी।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version